• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Tuesday, 13-October-2026

Home आस्था / आध्यात्म

आस्था : श्रद्धा और उल्लास के साथ देवीधार महोत्सव का भव्य समापन - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-07-10 20:33:19
Share Share Share

आस्था : श्रद्धा और उल्लास के साथ देवीधार महोत्सव का भव्य समापन


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत ( Champawat ) - उत्तराखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को जीवंत करती चम्पावत जिला अंतर्गत लोहाघाट के देवीधार की धरती पर बुधवार को पांच दिवसीय देवी महोत्सव का भव्य समापन हुआ ।
Advertisement
भक्तिभाव और पारंपरिक उल्लास के रंगों में रंगे इस महोत्सव के अंतिम दिन रायनगर चौड़ी , कलीगांव और डैंसली से निकली मां भगवती और मां महाकाली की डोला रथ यात्राओं ने जनमानस को श्रद्धा के महासागर में डुबो दिया । सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजा अर्चना के साथ ही मेला परिसर में लगी दुकानों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटाना शुरू हो गयी थी , शाम को रायनगर चौड़ी , कलीगांव व डैंसली से देव रथ मंदिर परिसर में विधिवत परिक्रमा के साथ पहुंचे , जहां उपस्थित जनसैलाब ने जयकारों और भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया ।
Advertisement
महिलाएं पारंपरिक गीतों के माध्यम से मां का गुणगान करती हुई रथों के पीछे - पीछे चल रही थीं ।
Advertisement
महोत्सव के दौरान एक अद्भुत दृश्य तब देखने को मिला , जब निसंतान महिलाएं संतान प्राप्ति की कामना लेकर मां भगवती के डोले के नीचे से गुजरीं । मान्यता है कि , सच्ची श्रद्धा से यह परंपरा निभाने वाली महिलाओं को मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है ।
Advertisement
विगत पांच दिनों से चल रहे इस भव्य मेले में स्थानीय व्यापारियों के साथ - साथ बरेली , मुरादाबाद और बहेड़ी से आए व्यापारियों ने अपनी दुकानें सजाई । मेले में दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं से लेकर महिला श्रृंगार और स्वादिष्ट खाने - पीने के व्यंजनों तक की विविध दुकानें सजाई गई थी । श्रद्धालुओं ने मेले में पहुंचकर जमकर खरीददारी की , जिससे मेले का माहौल और भी जीवंत हो उठा ।
Advertisement
आयोजकों की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे । देवीधार सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता , सचिव प्रकाश राय , शिवराज सिंह , भैरव राय और नरेश राय ने सफल आयोजन पर सभी श्रद्धालुओं व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
image
Ad
Ad

Other Related posts

    पूर्णागिरि मंदिर समिति चुनाव : 3 बार अध्यक्ष रहे किशन तिवारी फिर मैदान में , सामने 3 और दावेदार ,

    बदरीनाथ पहुंचे CM धामी ! मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा , कथा महोत्सव में संतों का किया अभिनंदन ,

    वीडियो : श्रीराम कथा के शुभारंभ के दौरान विधायक ने किया कथा मंच का उद्घाटन ,

    बग्वाल वीडियो : बग्वाल की कहानी , सिर्फ पत्थरों की बारिश तक खत्म नहीं होती...असल कहानी इसके बाद हुई शुरू ,

    बग्वाल : उम्र 96 हुई , पीढ़ियां बदल गईं...लेकिन बग्वाल की आस्था नहीं बदली ! त्रिलोक सिंह बिष्ट बोले - आस्था उम्र नहीं देखती ,

    वीडियो : बग्वाल युद्ध नहीं , सदियों पुरानी परंपरा का जीवंत निर्वहन ,

    आस्था : देवीधुरा में 28 अगस्त को गूंजेगा बग्वाल का रणघोष , 23 अगस्त को मंत्री राम सिंह कैड़ा करेंगे ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ ,

    चम्पावत : देवीधुरा में फिर गूंजेगा मैय्या का जयकारा , 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगी ऐतिहासिक बग्वाल ,

    आस्था : वीकेंड पर फटकशिला मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ , राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची शिव महापुराण कथा सुनने ,

    चम्पावत : फटकशिला में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in