राम दाई के होटल में शराब परोसने वाला गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले में पुलिस लगातार नशे के सौदागरों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का कार्य कर रही है । जिले में एक बार फिर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है । पुलिस ने छापेमारी में डीडीहाट - थल रोड पर एक ढाबा मालिक को ढाबे में शराब पिलाते व बेचते दबोचा है । होटल में राम दाई का होटल लिखा हुआ था और ढाबा संचालक लोगों को अवैध रूप से शराब बेच / परोस रहा था । पुलिस टीम द्वारा ढाबा संचालक रविन्द्र बोरा पुत्र राम सिंह बोरा , निवासी - सिटोली , थाना - डीडीहाट , जिला - पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली डीडीहाट में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: