आमने - सामने : जिपं की गरसाड़ी सीट पर केवल दो प्रत्याशी
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत ( Champawat ) - चुनावी चकल्लस में खूब चर्चाएं हो रही थी , कि चम्पावत जिले की जिला पंचायत सीट गरसाड़ी से कितने प्रत्याशी चुनावी मैदान में होंगे , अब इन चर्चाओं पर विराम लग चुका है । अब यहां , चुनावी रोमांच अपने चरम पर है । नाम वापसी के बाद अब केवल दो प्रत्याशी मैदान में बचे हैं । अब भाजपा समर्थित प्रत्याशी आनंद सिंह अधिकारी और दीपक जोशी के बीच आमने - सामने चुनावी मुकाबला होगा । आनंद सिंह अधिकारी की भाजपा समर्थित पृष्ठभूमि और दीपक जोशी की आक्रामक रणनीति के बीच , गरसाड़ी के मतदाताओं की दिलचस्पी बढ़ गई है । अब देखना यह है कि , गरसाड़ी की जनता किसके पक्ष में अपना मत देती है और कौन सी रणनीति जीत की कुंजी साबित होती है । चुनावी जंग में दोनों प्रत्याशियों की जीत की संभावनाएं किस ओर इशारा कर रही हैं ? गरसाड़ी के मतदाताओं की पसंद क्या होगी ? यह तो समय ही बताएगा ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: