• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home राजनीति

पाटन - पाटनी बनी सियासी रणभूमि : पूर्व विधायक बनाम समाजसेवी की जंग - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-07-12 10:25:47
Share Share Share

पाटन - पाटनी बनी सियासी रणभूमि : पूर्व विधायक बनाम समाजसेवी की जंग


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत ( Champawat ) - ज़िले की जिला पंचायत सीट पाटन - पाटनी इन दिनों राजनीति का नया अखाड़ा बनी हुई है । यहां चुनावी मैदान में प्रत्याशियों में आमने - सामने की टक्कर है । यहां दो कद्दावर नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है , एक ओर पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल की बेटी सुष्मिता फर्त्याल तो दूसरी ओर समाजसेवी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी की पत्नी सुनीता जोशी चुनावी मैदान में हैं । इस बार का चुनाव और भी खास इसलिए हो गया है , क्योंकि भाजपा ने पूरन फर्त्याल की बेटी को टिकट नहीं देकर सचिन जोशी की पत्नी सुनीता पर भरोसा जताया है । पार्टी ने सुनीता जोशी को अपना प्रत्याशी बनाया है , जबकि टिकट कटने से नाराज पूरन फर्त्याल ने अपनी बेटी को भाजपा के खिलाफ मैदान में उतार दिया है । अब तस्वीर यह है कि सत्ताधारी पार्टी की ओर से एक प्रभावशाली समाजसेवी की पत्नी मैदान में हैं , तो दूसरी तरफ पूर्व विधायक अपने पुराने जनाधार और राजनीतिक रसूख के बल पर अपनी बेटी को जीत दिलाने की जद्दोजहद में हैं । नतीजतन , पाटन - पाटनी सीट एक हाई - वोल्टेज मुकाबले का गवाह बनने जा रही है । स्थानीय राजनीति के जानकारों की मानें तो यह सिर्फ दो प्रत्याशियों की लड़ाई नहीं है , बल्कि यह एक तरह से भाजपा बनाम बगावती भाजपा की लड़ाई है । एक ओर पार्टी का अधिकृत चेहरा और दूसरी ओर पार्टी के ही पूर्व विधायक की बगावत । जनता की नजरें टिकी हैं कि क्या मतदाता पार्टी लाइन पर वोट देंगे या व्यक्तिगत छवि और पुराने संबंधों को तरजीह देंगे ? अब यह देखना दिलचस्प होगा कि चम्पावत की पाटन - पाटनी सीट पर बहू भारी पड़ती है या बेटी । फिलहाल , दोनों खेमों के समर्थक पूरे दमखम से प्रचार में जुटे हैं और चुनावी समर दिन - ब - दिन और गरम होता जा रहा है ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    राजनीति : लोहाघाट में अभी से गरमाई चुनावी बिसात , चाय के नुक्कड़ पर शुरू हुई सियासी चकल्लस ,

    राजनीति : सतीश पांडेय की बढ़ती सक्रियता के क्या हैं सियासी मायने ? लोहाघाट में शुरू हुआ चुनावी चकल्लस ,

    बड़ी खबर : धारचूला से लोहाघाट , सल्ट-जागेश्वर तक BJP में हलचल ! जानिए , 2027 में किसका कटेगा टिकट , किसकी होगी एंट्री ? ,

    राजनीति : 2027 से पहले चम्पावत में यूकेडी का बड़ा दांव , राजेंद्र पुनेठा को मिली जिले की कमान ,

    बड़ी खबर : लोहाघाट विधानसभा से कांग्रेसी नेता मुन्ना ढेक ने ठोकी दावेदारी , विधायक खुशाल अधिकारी ने कह दी बड़ी बात ,

    राजनीति : चम्पावत में सियासी बिसात बिछनी शुरू ! CM धामी यहीं से लड़ेंगे तो क्या लोहाघाट में चलेगा ब्राह्मण कार्ड ? ये नाम भी चर्चा में ,

    राजनीति : BJP में टिकट कटने की आहट ? रिपोर्ट में नाराजगी का दावा ,

    राजनीति : लोहाघाट में खुशाल अधिकारी , अब चम्पावत पर सस्पेंस ! कांग्रेस का ब्राह्मण चेहरा कौन होगा ? ,

    2027 का सियासी गणित ! चम्पावत में धामी , तो लोहाघाट से ब्राह्मण चेहरा ? इस नाम की चर्चा तेज ,

    राजनीति : चम्पावत में धामी की एंट्री तो लोहाघाट में कौन होगा भाजपा का ब्राह्मण चेहरा ? चुनावी गलियारों में तेज हुई चर्चाएं ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in