• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

दुकान में लगी आग , लाखों का सामान जलकर हुआ ख़ाक - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-07-13 12:32:29
Share Share Share

दुकान में लगी आग , लाखों का सामान जलकर हुआ ख़ाक


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - के मसूरी से रविवार सुबह एक बड़ी खबर सामने आ रही है । शहर की सबसे व्यस्त मानी जाने वाली माल रोड पर स्थित एक दुकान में सुबह करीब 9 बजे भीषण आग लग गई । यह दुकान बाजार के ठीक बीचोंबीच स्थित है , जिससे इलाके में अफरा - तफरी मच गई । स्थानीय लोगों के अनुसार , दुकान से अचानक धुआं उठता देख लोग मौके पर पहुंचे , लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था । कुछ ही मिनटों में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया । आग का धुआं आसपास की तीन दुकानों में भी भर गया , जिससे अन्य व्यापारियों में दहशत फैल गई । सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया । हालांकि आग काफी फैल चुकी थी , लेकिन फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से उसे अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया । फिलहाल राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है , लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है । आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है । प्रारंभिक जानकारी के अनुसार , शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in