बड़ी खबर : पंचायत चुनाव में बड़ा खुलासा
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
एक ही व्यक्ति के नाम दो वोटर लिस्टों में दर्ज , 500 से अधिक प्रत्याशियों की सूची आयोग को सौंपी ।
देहरादून ( Dehradun ) - पंचायत चुनावों के दौरान मतदाता सूची में गंभीर अनियमितताओं का मामला फिर तूल पकड़ता नजर आ रहा है । शक्ति सिंह बलवाली नामक याचिकाकर्ता ने राज्य निर्वाचन आयोग को 500 से अधिक ऐसे प्रत्याशियों की सूची सौंपी है , जिनके नाम दो - दो मतदाता सूचियों में दर्ज हैं , और चौंकाने वाली बात यह है कि वे चुनाव में भाग भी ले रहे हैं ।हाईकोर्ट से पहले ही मिल चुका है आदेश -
शक्ति सिंह बलवाली इससे पहले भी 11 जुलाई को इस मुद्दे पर नैनीताल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं । कोर्ट ने तब राज्य निर्वाचन आयोग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे । लेकिन उनका आरोप है कि आयोग ने अब तक कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं किया ।अवमानना का मामला बनेगा -
शक्ति सिंह बलवाली ने कहा कि यदि आयोग ने इस बार भी ठोस कार्रवाई नहीं की , तो यह सीधे-सीधे अदालत की अवमानना मानी जाएगी । वे इसके लिए पुनः न्यायालय की शरण लेने को तैयार हैं ।चुनाव आयोग की भूमिका पर उठे सवाल -
निर्वाचन नियमों के अनुसार , किसी एक व्यक्ति का नाम दो अलग-अलग ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची में होना न केवल त्रुटिपूर्ण बल्कि नियम विरुद्ध है । इसके बावजूद आयोग की चुप्पी और निष्क्रियता पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं ।क्या निष्पक्षता की बुनियाद डगमगाएगी ?
चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर यह मामला सीधा प्रहार करता है । यदि वोटर लिस्ट ही संदेह के घेरे में है , तो प्रत्याशियों की वैधता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पवित्रता पर भी प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: