• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

चुपचाप उड़ते रहे लाखों , गांव वालों को खबर तक नहीं लगी - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-07-16 18:02:57
Share Share Share

चुपचाप उड़ते रहे लाखों , गांव वालों को खबर तक नहीं लगी


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चमोली ( Chamoli ) - जिले के पोखरी अंतर्गत मसौली गांव का एक शांत सा दिखने वाला ग्रामीण बचत केंद्र पिछले 6 सालों से धोखे की दुकान बना हुआ था । 2017 से 2023 तक सरकारी धन का ऐसा सुनियोजित खेल चला कि , असली खाताधारक बस नाम के रह गए और अंदरखाने निकासी होती रही , वो भी करोड़ों में ।

जांच का खुलासा चौंकाने वाला है -

962 खातों में से 162 में जालसाजी -[/h2]गांव वालों को भनक तब लगी जब पुलिस ने गांव-गांव जाकर 110 खाताधारकों के बयान दर्ज किए । अधिकतर लोग तो हैरान थे , कि उनके नाम से पैसे कब निकले ? मामला ने तूल तब पकड़ा , जब 13 जनवरी 2025 को सहायक विकास अधिकारी राजन कुमार ने थाना पोखरी में तहरीर दी । पहले गबन की धारा 406/408 लगी , लेकिन धीरे-धीरे जैसे-जैसे फाइल खुलती गई , धाराओं की फेहरिस्त भारी होती गई और 409 , 420 , 467 , 468 , 471, 120B तक पहुंची कहानी । SP चमोली सर्वेश पंवार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम बनाई । कुछ ही दिन में टीम तह तक पहुंच गई और 15 जुलाई 2025 को दो लोग दबोचे गए । अमित सिंह नेगी , लेखा सहायक , उम्र 30 , ग्राम नौली व मोहनलाल , पूर्व सचिव , उम्र 63 , ग्राम नौटी को गिरफ्तार किया गया ।

SP पंवार ने दो टूक कहा -

सरकारी धन से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा । कानून अपना काम करेगा , चाहे आरोपी कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों ।

अब कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं -

क्या यह गबन सिर्फ दो लोगों का मामला है ? इतने सालों तक ये खेल बिना किसी अंदरूनी मिलीभगत के कैसे चलता रहा ? यह मामला सतह पर जितना सीधा दिखता है , तह में उतना ही गहरा है । गांव की गलियों में अब सिर्फ चर्चा है , हम तो बचत कर रहे थे , कोई और घर भर रहा था । अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि सिर्फ गिरफ्तारी नहीं , वसूली और सजा भी पूरी होगी या नहीं ? वरना यह घोटाला भी किसी सरकारी फाइल में सेटलमेंट बनकर रह जाएगा ।
■उत्तराखंड की बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहे उत्तराखंड हिंदी समाचार के साथ । यहां खबरों की परतें भी खुलती हैं , और सच की गहराई भी ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in