• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

लापरवाही : पूर्ति विभाग की लापरवाही राशन के लिए डीएम कार्यालय पहुंची 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-07-17 10:17:02
Share Share Share

लापरवाही : पूर्ति विभाग की लापरवाही राशन के लिए डीएम कार्यालय पहुंची 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - राजधानी में पूर्ति विभाग की लापरवाही का शर्मनाक चेहरा उस वक्त उजागर हुआ जब 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला सरस्वती देवी को राशन के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल के दरबार में फरियाद करनी पड़ी । अजबपुर की रहने वाली सरस्वती देवी ने 15 जुलाई को डीएम से मुलाक़ात कर बताया कि विभागीय अफसर उन्हें महीनों से राशन देने में आनाकानी कर रहे हैं । तीन पुत्रों की माँ सरस्वती देवी आज अपना जीवन विधवा पेंशन के सहारे बसर कर रही हैं , जबकि उनके बेटे अपने-अपने परिवारों संग अलग रहते हैं । बावजूद इसके , पूर्ति विभाग ने उनके नाम को सूची से बाहर कर दिया और वह भी बिना किसी पूर्व सूचना या जांच के । बुजुर्ग महिला की व्यथा सुनते ही जिलाधिकारी ने तत्काल पूर्ति निरीक्षक को तलब किया और स्थिति की पूरी जानकारी मांगी । डीएम ने सख्त निर्देश दिए कि महिला को उसी दिन राशन मुहैया कराया जाए और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए । जिलाधिकारी की फटकार का असर ऐसा हुआ कि पूर्ति विभाग के अधिकारियों के होश उड़ गए । जो अधिकारी अब तक बुजुर्ग महिला को सूची में नाम नहीं है कहकर टरका रहे थे , वे उसी दिन हाथ जोड़ते हुए महिला के दरवाज़े तक राशन पहुंचाने दौड़ पड़े । आनन - फानन में राशन कार्ड बहाल हुआ और 15 जुलाई को ही सरस्वती देवी को उनका खाद्यान्न कोटा सौंपा गया । पूर्ति विभाग की संवेदनहीनता यह मामला केवल एक बुजुर्ग महिला का नहीं है , बल्कि उस ढर्रे का प्रतीक है जिसमें विभागीय अमला अपनी जिम्मेदारियों से लगातार पल्ला झाड़ता रहा है । एक विधवा महिला , जो अपने अंतिम जीवन काल में दो वक्त की रोटी के लिए सरकारी योजना पर निर्भर है , उससे भी विभाग का यह बेरुख़ी भरा रवैया न केवल अमानवीय है , बल्कि प्रशासनिक असंवेदनशीलता का जीवंत प्रमाण भी है ।

जिलाधिकारी की दो-टूक चेतावनी -

डीएम सविन बंसल ने स्पष्ट किया कि बुजुर्गों , महिलाओं , बच्चों और असहायों के साथ शोषण या तिरस्कार किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । इस तरह की लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तय है । गौरतलब है कि जिलाधिकारी अपने कार्यालय में प्रतिदिन जनता की शिकायतें सुनते हैं और संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश देते हैं । वे स्वयं शिकायतों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और अधिकारियों से निस्तारण की आख्या प्रतिदिन तलब करते हैं ।

जिलाधिकारी सख्ती नहीं दिखाते तो शायद ......

अगर जिलाधिकारी की सख़्ती न होती तो शायद सरस्वती देवी अब भी किसी कोने में खाली पेट बेबस बैठी होती और विभागीय बाबू किसी और का नाम सूची से काटने की फिराक़ में लगे होते ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in