• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

दुष्कर्म : राजधानी देहरादून में युवती से दुष्कर्म , महिलाओं की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-07-17 21:14:15
Share Share Share

दुष्कर्म : राजधानी देहरादून में युवती से दुष्कर्म , महिलाओं की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - देवभूमि की राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में महिला सुरक्षा को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है । पटेलनगर थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार , रामपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी एक युवक द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म और मारपीट की गई , जिससे उसे गंभीर चोटें आई । मिल रही जानकारी के मुताबिक , अभियुक्त अनस पुत्र जाकिर , निवासी - सरकड़ी आकानगर , थाना - मिलकाना , जिला - रामपुर ने पीड़िता के साथ गंभीर रूप से दुर्व्यवहार किया । घटना की शिकायत मिलते ही पटेलनगर थाने में मुकदमा संख्या 338/2025, धारा 117(2)/333/64 BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । इस घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए । पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 जुलाई को आरोपी को आईएसबीटी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है । इस घटना ने एक बार फिर शहर में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं । राजधानी में लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाएं न केवल महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही हैं , बल्कि यह भी दर्शाती हैं कि बाहरी जिलों से आए अपराधी किस प्रकार यहां अपराध को अंजाम दे रहे हैं । समाज और प्रशासन को मिलकर सोचने की जरूरत है कि आखिर क्यों महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं ? क्या केवल गिरफ्तारी से समाधान होगा , या फिर महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक व्यापक रणनीति की आवश्यकता है ?
उत्तराखंड हिंदी समाचार का मानना है , आज जरूरत सिर्फ कार्रवाई की नहीं , बल्कि एक सुरक्षित , भरोसेमंद और संवेदनशील माहौल तैयार करने की । एक ऐसा माहौल जहां बेटियां बेखौफ होकर जी सकें । कानून के सख्त प्रावधान तभी प्रभावी होंगे जब उनका तत्परता से क्रियान्वयन हो और न्याय में देरी न हो ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in