• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

दुःखद : सड़क हादसे में एक युवक की मौत , दो घायल - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-07-18 08:42:06
Share Share Share

दुःखद : सड़क हादसे में एक युवक की मौत , दो घायल


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

रिपोर्ट - बालकराम नौटियाल
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - जिले के चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया । यहां एक डंपर (UK10C 8081) अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया । इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में SDRF की टीम तुरंत घटना स्थल के लिए रवाना हुई । साथ ही , SDRF पोस्ट उजबली , उत्तरकाशी से भी एक अन्य रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया । बताया गया कि डंपर में कुल तीन लोग सवार थे । SDRF टीम ने स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया । दो घायलों को अस्पताल भेजा गया , जबकि मृतक का शव भारी मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे से निकाल कर जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया । यह घटना समूचे क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर गई है । स्थानीय प्रशासन और राहत दल के प्रयासों से घायलों का इलाज शुरू किया गया है , लेकिन मृतक के परिवार की वेदना को शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in