बड़ी खबर : यात्रियों से भरा ट्रक पलटा
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
हादसा काली माता मंदिर के पास हुआ , पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को पहुंचाया अस्पताल ।
ट्रक में सवार थे 28 श्रद्धालु , रानीपोखरी से ऋषिकेश जा रहा था वाहन ।
देहरादून ( Dehradun ) - के रानीपोखरी क्षेत्र में शुक्रवार को कांवड़ यात्रियों को ले जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया । हादसे में 11 श्रद्धालु घायल हो गए । सूचना मिलते ही कोतवाली ऋषिकेश और थाना रानीपोखरी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से ऋषिकेश अस्पताल पहुंचाया । घटना नटराज चौक से लगभग 3 - 4 किलोमीटर पहले काली माता मंदिर के पास हुई । ट्रक (HR69A–9323) में कुल 28 कांवड़ यात्री सवार थे , जो रानीपोखरी से ऋषिकेश की ओर जा रहे थे । एक्सीडेंट में बड़ी जनहानि टली । घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: