चम्पावत की पाटन-पाटनी सीट बनी रणभूमि : पूरन फर्त्याल vs भाजपा - कौन मारेगा बाजी ?
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत ( Champawat ) - जिले की सबसे हाई - वोल्टेज सीट पाटन-पाटनी , इन दिनों सियासी दंगल में तब्दील हो चुकी है । यहां अब मुकाबला सिर्फ पंचायत चुनाव का नहीं , बल्कि सियासी प्रतिष्ठा और स्वाभिमान की जंग बन गया है । भाजपा ने समाजसेवी सचिन जोशी की पत्नी सुनीता जोशी को मैदान में उतारकर एक मजबूत दांव चला , लेकिन इस दांव से नाराज़ हुए पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल ने पार्टी लाइन को तोड़ते हुए बगावत का बिगुल बजा दिया । उन्होंने अपनी बेटी सुष्मिता फर्त्याल को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उतारकर भाजपा के सामने सीधी चुनौती खड़ी कर दी है । अब ये मुकाबला आम चुनाव नहीं , बल्कि पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल बनाम भाजपा बन गया है । अगर सुष्मिता फर्त्याल चुनाव जीत जाती हैं , तो यह चम्पावत भाजपा के लिए एक बड़ी और शर्मनाक हार मानी जाएगी । वहीं अगर ममता जोशी थोड़ा सा भी बढ़त लेकर जीत जाती हैं , तो यह हार पूरन फर्त्याल के लिए स्वाभिमान की चोट बनकर सामने आएगी । एक तरफ पूर्व विधायक अपने राजनीतिक अनुभव और जनसंपर्क के दम पर मैदान गरमा रहे हैं , तो दूसरी ओर भाजपा अपनी नाक बचाने के लिए एड़ी - चोटी का ज़ोर लगा रही है । अब सवाल तो ये है कि , कौन बनेगा वज़ीर और कौन रह जाएगा प्यादा ? राजनीतिक पंडितों की निगाहें टिकी हैं , ये देखने के लिए कि ऊँट किस करवट बैठेगा ?[/b] अब देखना ये है कि चम्पावत की जनता किसे चुनती है , पूरन फर्त्याल की विरासत या भाजपा का वफ़ादार चेहरा ? चुनावी जंग दिलचस्प मोड़ पर है , और कैसा होगा अगला चटपटा अपडेट ! बने रहिए... उत्तराखंड की सबसे तेज़ खबरों के साथ ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: