• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

एक्सीडेंट : उत्तरकाशी में खाई में गिरी मैक्स , चालक की दर्दनाक मौत - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-07-20 14:51:02
Share Share Share

एक्सीडेंट : उत्तरकाशी में खाई में गिरी मैक्स , चालक की दर्दनाक मौत


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

✍️ रिपोर्ट - बालकराम नौटियाल
उत्तरकाशी ( Uttarkashi )- जिले से एक और दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक , ग्राम पैणी भवान में एक मैक्स वाहन (वाहन संख्या UA10 4792) अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा । इस हादसे में वाहन चालक इंद्रपाल सिंह पुत्र शेर सिंह , उम्र 59 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई । हादसे की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कानूनी औपचारिकताओं के तहत पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । यह दुर्घटना एक बार फिर पहाड़ी जिलों में सड़क सुरक्षा की भयावह स्थिति को उजागर करती है । उत्तरकाशी जैसे दुर्गम इलाकों में सड़कें न केवल संकरी और खतरनाक हैं , बल्कि कई स्थानों पर रेलिंग , संकेतक और आवश्यक सुरक्षा उपायों का भी अभाव है । स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासनिक लापरवाही और लचर सड़क व्यवस्था की कीमत लगातार मासूम जानों से चुकाई जा रही है । आए दिन हो रहे इन हादसों ने लोगों में दहशत और असुरक्षा का माहौल बना दिया है । सरकार और संबंधित विभागों से मांग है कि पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क निर्माण और रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in