वीडियो : चम्पावत के पाटी विकासखंड के युवक ने पुलिस पर लगाए आरोप , काटा बवाल
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले के गंगोलीहाट में चम्पावत जिले के पाटी विकासखंड निवासी एक युवक ने पुलिस पर कई आरोप लगाए हैं । वायरल वीडियो के मुताबिक युवक पुलिस पर चालान काटने के बाद चालान पर्ची न देने और पिटाई करने की धमकी देने के आरोप लगा रहा है । युवक का कहना है , पुलिस वाले उसके साथ अन्याय कर रहे हैं । इतना ही नहीं , युवक ने वीडियो शोसल मीडिया पर भी पोस्ट किया है । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है ।जानिए , क्या कहती है पुलिस -
वीडियो वायरल होने के बाद पिथौरागढ़ जिला पुलिस ने कहा , जिले के थाना गंगोलीहाट पुलिस के द्वारा बिना हेलमेट बाइक चलाने पर चम्पावत जिले के पाटी विकासखंड अंतर्गत जौलाड़ी गांव निवासी रवीश कुमार पुत्र आनंद राम को रोका गया और चालान किया गया । लेकिन इसके बाद युवक पुलिस से कई देर उलझा और बवाल काटने लगा । वायरल वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । पुलिस के मुताबिक इस युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पुलिस को बदनाम करने की कोशिश की , झूठी कहानियाँ गढ़ी और अभद्र टिप्पणियाँ की । पुलिस का कहना है , बिना सच्चाई जाने वीडियो के आधार पर कमेंट ना करें , ऐसे कमेंट अपराध करने को बढ़ावा देते हैं । पुलिस का कहना है , केवल सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए युवक द्वारा सोशल मीडिया में वीडियो प्रसारित की गई है ।वीडियो देखने के लिए नीचे दिया गया लिंक टच करें -
https://youtu.be/qn35AiB8vB0?si=kOJ2VAK_UeB1HiDD