• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home राजनीति

ख़रहीं सीट पर सोनू बोहरा को मिल रहा है लोगों का साथ - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-07-21 15:36:35
Share Share Share

ख़रहीं सीट पर सोनू बोहरा को मिल रहा है लोगों का साथ


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत ( Champawat ) - जिले की जिला पंचायत सीट ख़रहीं से पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला बोहरा की पत्नी सोनू बोहरा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर में चुनावी मैदान में हैं । सोनू बोहरा कहती हैं , उनके साथ उमड़ रहा जनसमर्थन अब उन्हें जीत के करीब ले जा रहा है । लाधियाघाटी से शुरू इस लहर में जिला पंचायत सीट के अंतिम गांव छौड़ागांव , डूबड़ कमलेख तक सोनू बोहरा के साथ लोग जुड़ रहे हैं । सोनू बोहरा का कहना है , उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है । सोनू बोहरा कहती हैं , जनता के आशीर्वाद की बदौलत अब माहौल उनके पक्ष में एकतरफा हो चुका है । छात्र राजनीति से जनता से जुड़े सोनू बोहरा के पति पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला बोहरा भी प्रचार में सक्रिय हैं । उन्होंने छात्र राजनीति से लेकर पंचायत प्रतिनिधि तक का अनुभव रखा है , जिसका असर मौजूदा प्रचार में दिख रहा है । भोला बोहरा कहते हैं , लोगों के लिए उनके हृदय में जो सम्मान था , लोग उसे समझ रहे हैं । उनका लोगों से वर्षों पुराना जुड़ाव अब काम आ रहा है । क्षेत्र के लोग बदलाव की उम्मीद के साथ जुड़ रहे हैं ।

खरहीं सीट पर छा रही सोनू की सादगी , लाधियाघाटी से छौड़ागांव तक दिखने लगा असर -

जनता के बीच बोहरा परिवार की पकड़ बनी चर्चा का विषय बनी हुई है । जिला पंचायत के अंतिम दो गावों दूबड़ कमलेख और छौड़ागांव के बोहरा गावों में सोनू बोहरा की चर्चा खूब है ।

बढ़ चुका है चुनावी तापमान -

जिला पंचायत चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं , खरहीं सीट पर राजनीतिक तापमान बढ़ता जा रहा है । लेकिन , लोग कह रहे हैं राजनीति के शोरगुल में जहां कई प्रत्याशी अपनी बात ज़ोर से कह रहे हैं , वहीं सोनू बोहरा बोलने से ज़्यादा सुनने में यकीन रखती हैं । यही तरीका अब लधियाघाटी से लेकर छौड़ागांव तक जनता को सहज लेकिन असरदार लग रहा है । सोनू बोहरा हर चौपाल , आंगन और गलियों तक पहुंच रही हैं , बिना शोर-शराबे के , सिर्फ़ अपनी बात और लोगों की बात लेकर । कहीं पेयजल की चर्चा है , कहीं पानी की टंकी की , और सोनू हर मुद्दे पर अपना वादा नहीं , संलग्नता दिखा रही हैं ।

गांव की बात पढ़ी - लिखी बेटी ही समझे

गांवों में लोग अक्सर कहावतों में राय रखते हैं , लेकिन इस बार कई बुज़ुर्ग और महिलाएं खुलकर कहती सुनी जा रही हैं - घर की बात घर की पढ़ी - लिखी बिटिया ही समझे । ऐसा कहने वालों की संख्या दिनों-दिन बढ़ रही है , जो साफ इशारा है कि माहौल एकतरफा तो नहीं , लेकिन एकसूत्रता की ओर जरूर बढ़ रहा है । खरहीं सीट का यह चुनाव शायद किसी के लिए सिर्फ़ सीट का सवाल हो , लेकिन सोनू बोहरा के लिए ये सम्मान और ज़िम्मेदारी की डगर है । और अगर गांवों की गूंज को संकेत मानें , तो यह डगर उन्हें काफी दूर तक लेकर जाने वाली है ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    राजनीति : लोहाघाट में अभी से गरमाई चुनावी बिसात , चाय के नुक्कड़ पर शुरू हुई सियासी चकल्लस ,

    राजनीति : सतीश पांडेय की बढ़ती सक्रियता के क्या हैं सियासी मायने ? लोहाघाट में शुरू हुआ चुनावी चकल्लस ,

    बड़ी खबर : धारचूला से लोहाघाट , सल्ट-जागेश्वर तक BJP में हलचल ! जानिए , 2027 में किसका कटेगा टिकट , किसकी होगी एंट्री ? ,

    राजनीति : 2027 से पहले चम्पावत में यूकेडी का बड़ा दांव , राजेंद्र पुनेठा को मिली जिले की कमान ,

    बड़ी खबर : लोहाघाट विधानसभा से कांग्रेसी नेता मुन्ना ढेक ने ठोकी दावेदारी , विधायक खुशाल अधिकारी ने कह दी बड़ी बात ,

    राजनीति : चम्पावत में सियासी बिसात बिछनी शुरू ! CM धामी यहीं से लड़ेंगे तो क्या लोहाघाट में चलेगा ब्राह्मण कार्ड ? ये नाम भी चर्चा में ,

    राजनीति : BJP में टिकट कटने की आहट ? रिपोर्ट में नाराजगी का दावा ,

    राजनीति : लोहाघाट में खुशाल अधिकारी , अब चम्पावत पर सस्पेंस ! कांग्रेस का ब्राह्मण चेहरा कौन होगा ? ,

    2027 का सियासी गणित ! चम्पावत में धामी , तो लोहाघाट से ब्राह्मण चेहरा ? इस नाम की चर्चा तेज ,

    राजनीति : चम्पावत में धामी की एंट्री तो लोहाघाट में कौन होगा भाजपा का ब्राह्मण चेहरा ? चुनावी गलियारों में तेज हुई चर्चाएं ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in