• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

महिला अपराध का नया चेहरा , हिस्ट्रीशीटर महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-07-23 11:59:00
Share Share Share

महिला अपराध का नया चेहरा , हिस्ट्रीशीटर महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - में पुलिस ने एक किलो से ज्यादा गांजे के साथ महिला को गिरफ्तार किया है । देहरादून की सड़कों पर नशे के सौदागर सक्रिय हैं और अब इनमें महिलाओं की भूमिका भी कम नहीं । नेहरू कॉलोनी पुलिस ने एक ऐसी ही हिस्ट्रीशीटर महिला को गिरफ्तार किया है जो पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल की हवा खा चुकी है । इस बार वह 1 किलो 280 ग्राम गांजे के साथ रंगे हाथों पकड़ी गई ।

सपेरा बस्ती में दबिश , महिला गिरफ्तार -

चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने हरिद्वार रोड स्थित आकाशवाणी केंद्र के पास से एक महिला को संदेह के आधार पर रोका । तलाशी लेने पर महिला के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ । गिरफ्तार की गई महिला की पहचान मंजीता पत्नी शशि निवासी सपेरा बस्ती , निकट रिस्पना पुल , थाना नेहरू कॉलोनी के रूप में हुई है ।

पहले भी जा चुकी है जेल , पुलिस रिकार्ड में हिस्ट्रीशीटर है महिला -

जानकारी के अनुसार , मंजीता पूर्व में भी नशे के कारोबार में जेल जा चुकी है । पुलिस रिकॉर्ड में उसका नाम एक हिस्ट्रीशीटर के तौर पर दर्ज है । पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मंजीता के पीछे कोई संगठित गैंग तो नहीं काम कर रहा ।

महिला अपराधियों की बढ़ती सक्रियता बनी चिंता का विषय -

एक समय था जब महिलाओं को समाज में अपराध से दूर माना जाता था , लेकिन अब तस्वीर तेजी से बदल रही है । उत्तराखंड की शांत वादियों में महिलाओं का नशा तस्करी जैसे संगीन अपराधों में शामिल होना चिंता का विषय बन चुका है । पुलिस प्रशासन को चाहिए कि ऐसे मामलों में विशेष निगरानी तंत्र विकसित करे , खासकर शहरी बस्तियों और स्लम एरिया में । अब पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है । मंजीता से यह भी पूछताछ की जा रही है कि वह यह गांजा कहां से लाती थी और किन-किन लोगों को सप्लाई करती थी ।





देहरादून गांजा तस्करी, उत्तराखंड महिला अपराध, नेहरू कॉलोनी पुलिस गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटर महिला गिरफ्तार, उत्तराखंड नशा तस्करी, देहरादून NDPS केस, महिला अपराध उत्तराखंड, देहरादून पुलिस न्यूज


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in