• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

नवनीत पांडे को मिली नई जिम्मेदारी , मुख्यमंत्री कार्यालय में बने अपर सचिव - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-07-23 17:06:29
Share Share Share

नवनीत पांडे को मिली नई जिम्मेदारी , मुख्यमंत्री कार्यालय में बने अपर सचिव


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत के पूर्व डीएम को शासन में दूसरी बड़ी पोस्टिंग , मुख्यमंत्री की प्राथमिक योजनाओं को अब सीधे स्तर से देंगे गति ।
देहरादून ( Dehradun ) - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भरोसेमंद अधिकारियों में गिने जाने वाले आईएएस नवनीत पांडे को शासन में एक और बड़ी जिम्मेदारी दी गई है । उन्हें अपर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है । इससे पहले वे अपर सचिव कार्मिक विभाग के रूप में कार्यभार संभाल चुके हैं । अब वह दोनों पदों की जिम्मेदारी एक साथ निभाएंगे ।

आदेश मंगलवार देर शाम को हुए जारी -

उत्तराखंड शासन ने मंगलवार देर शाम नवनीत पांडे की नियुक्ति का आदेश जारी किया । शासन स्तर पर यह माना जा रहा है कि , मुख्यमंत्री की विकास योजनाओं और निर्णयों को तेजी से अमल में लाने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में एक तेज और भरोसेमंद अफसर की आवश्यकता थी , जिसे नवनीत पांडे की नियुक्ति से पूरा किया गया है ।

चम्पावत में साबित कर चुके हैं प्रशासनिक क्षमता -

नवनीत पांडे ने डीएम चम्पावत के रूप में अपने कार्यकाल में जिले में कई विकास कार्यों को रफ्तार दी थी । उनकी साफ-सुथरी छवि , फील्ड में सक्रियता और योजनाओं के क्रियान्वयन में गति के कारण वे जनता और शासन दोनों में एक भरोसेमंद अधिकारी के तौर पर स्थापित हुए हैं । मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप चम्पावत को मॉडल जिला के रूप में विकसित किया जा रहा है । अब नवनीत पांडे इस कार्य को राज्य स्तर पर समन्वय और मॉनिटरिंग के ज़रिए मजबूती देंगे ।

चम्पावत को मिला नया जिलाधिकारी -

अब मनीष कुमार के पास चम्पावत की जिम्मेदारी है । नवनीत पांडे के स्थान पर चम्पावत के नए जिलाधिकारी मनीष कुमार बनाए गए हैं । मनीष कुमार तेज निर्णय लेने वाले और तकनीकी दक्षता वाले युवा अधिकारी माने जाते हैं । अब कयास लगाए जा रहे हैं , चम्पावत में मनीष कुमार फील्ड पर योजनाओं को गति देंगे और नवनीत पांडे शासन स्तर पर उनके क्रियान्वयन को सुगम बनाएंगे । नवनीत पांडे की मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्ति से यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री धामी अपनी प्राथमिकताओं को लेकर बेहद गंभीर हैं और उन्हें धरातल पर उतारने के लिए वे अपने विश्वसनीय और परिणाम देने वाले अधिकारियों को निर्णायक पदों पर तैनात कर रहे हैं ।






Navneet Pandey IAS, अपर सचिव मुख्यमंत्री उत्तराखंड, नवनीत पांडे उत्तराखंड, Champawat DM Transfer, Manish Kumar IAS, Uttarakhand IAS Posting, मुख्यमंत्री कार्यालय उत्तराखंड, चम्पावत मॉडल जिला, उत्तराखंड ब्यूरोक्रेसी न्यूज़, उत्तराखंड ट्रांसफर न्यूज़, Uttarakhand Hindi Samachar, CM Dhami Officers, Uttarakhand Government Orders


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in