• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

वीडियो : क्या , यहां बच्चों को शिक्षा का अधिकार छिनने पर मजबूर किया जा रहा है - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-07-25 14:56:12
Share Share Share

वीडियो : क्या , यहां बच्चों को शिक्षा का अधिकार छिनने पर मजबूर किया जा रहा है


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

मध्यप्रदेश ( M P ) - के एक छोटे से गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय करकुवा में आजकल बच्चों के लिए स्कूल जाना एक बड़ी चुनौती बन चुका है । वीडियो खबर के अंत में दिया गया है । यह विद्यालय जहां एक तरफ शिक्षा की रोशनी फैलाने का दावा करता है , वहीं दूसरी ओर यहाँ की जर्जर इमारत और बुनियादी सुविधाओं की कमी ने शिक्षा के स्तर को गंभीर संकट में डाल दिया है ।

सभी कक्षाएं एक ही कमरे में -

राजकीय प्राथमिक विद्यालय करकुवा की सबसे बड़ी समस्या यह है कि यहाँ सभी कक्षाएं एक ही कमरे में संचालित हो रही हैं । एक ही कमरे में अलग-अलग कक्षाओं के बच्चे बैठते हैं , जिससे पढ़ाई में गंभीर समस्या पैदा हो रही है । बच्चे जब अलग-अलग कक्षाओं के विषय पढ़ते हैं , तो ध्यान भटकता है और सीखने की प्रक्रिया प्रभावित होती है ।

जर्जर भवन और छत से टपकता पानी -

विद्यालय भवन की हालत अत्यंत खराब है । यहाँ के कक्षाएं तो हैं , लेकिन उनमें से अधिकांश की छतें कमजोर हो चुकी हैं और बारिश के दिनों में छत से पानी टपकता है , जिससे बच्चों को बैठने में भी कठिनाई होती है । वीडियो खबर के अंत में दिया गया है । गर्मी के मौसम में पंखे की कोई व्यवस्था नहीं है , जिससे बच्चों को अत्यधिक गर्मी का सामना करना पड़ता है । ऐसी स्थितियों में बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता और उनकी सेहत पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है ।

क्या बच्चों का शिक्षा का अधिकार कोई नहीं समझेगा ?

इस विद्यालय में बच्चों का सवाल है , क्या अच्छी शिक्षा पाना हमारा अधिकार नहीं ? जब बच्चों की बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं हो सकतीं , तो शिक्षा की गुणवत्ता की बात कैसे की जा सकती है ? यही सवाल अब स्थानीय बच्चों और उनके माता-पिता के दिलों में गूंज रहा है । क्या शासन और प्रशासन अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए इस स्थिति में सुधार करेंगे या फिर इन बच्चों का भविष्य ऐसे ही अनदेखा होता रहेगा ?

उच्च अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर सवाल -

यहां के जनप्रतिनिधियों और उच्च अधिकारियों पर सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर वे कब तक इस गंभीर स्थिति की अनदेखी करेंगे । प्रदेश में शिक्षा का स्तर सुधारने की बातें बड़े-बड़े मंचों से की जाती हैं , लेकिन इस विद्यालय जैसे छोटे से विद्यालय की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता । क्या मध्यप्रदेश सरकार और उसके अधिकारी इस गंभीर समस्या का समाधान करेंगे या सिर्फ कागजी कार्यवाही करते रहेंगे ?

खबर का वीडियो देखने के लिए नीचे देखें-


Video:

Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in