• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home कृषि , बागवानी और पशुपालन

मिशाल : पहाड़ की माटी से युवक ने उगाया सोना - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-07-25 16:28:40
Share Share Share

मिशाल : पहाड़ की माटी से युवक ने उगाया सोना


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

बनीगांव के युवक ने छोड़ी नौकरी की दौड़ , पहाड़ी जमीन को बनाया रोज़गार का मजबूत जरिया ।
चम्पावत ( Champawat ) - जहां एक ओर पहाड़ों के युवा खेत-खलिहान छोड़कर रोजगार की तलाश में मैदानी क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं , वहीं लोहाघाट के समीप बनीगांव निवासी विनोद बोहरा ने मेहनत और आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है । उन्होंने खेती को बोझ नहीं , बल्कि सम्मानजनक आजीविका का साधन बनाकर यह दिखा दिया कि सही सोच और मेहनत से पहाड़ की मिट्टी भी सोना उगल सकती है ।

बेमौसमी सब्जियों की स्मार्ट खेती , बाजार में है मांग -

विनोद बोहरा जैविक और बेमौसमी खेती के माध्यम से न केवल बैगन , गोभी , ब्रोकली , शिमलामिर्च , आलू , मक्का , कद्दू , ककड़ी और बेल वाली राजमा जैसी फसलें उगा रहे हैं , बल्कि बाजार में इन्हें उनके नाम से पहचाना जाने लगा है । एक सीजन में ही वह अकेले ककड़ी से एक लाख रुपये तक की आमदनी कर लेते हैं । वे ऐसी फसलें लगाते हैं जब बाजार में उनकी कीमत सर्वोच्च स्तर पर होती है ।

संघर्ष में भी नहीं टूटा हौसला , सिंचाई के लिए ढोते हैं पानी -

उनके पास सिंचाई की कोई सुविधा नहीं है , बावजूद इसके वह 200 मीटर दूर खड़ी चढ़ाई से पानी लाकर पौधों को सींचते हैं । यदि उन्हें सिंचाई की समुचित सुविधा मिल जाए , तो वे उत्पादन को दुगुना करने का दम रखते हैं ।

पारिवारिक सहयोग और बहुमुखी प्रतिभा से संवर रही खेती -

विनोद की इस मेहनत में उनकी पत्नी निर्मला और पिता अमर सिंह कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहे हैं । उन्होंने हाल ही में कीवी उत्पादन का भी ट्रायल शुरू किया है । साथ ही वे दो गायों को भी पालते हैं , जिससे प्राकृतिक खाद मिलती है और उत्पादन की गुणवत्ता में इज़ाफा होता है । विनोद दिन में लोहाघाट के एक मिठाई की दुकान में कारीगर के रूप में काम भी करते हैं । उनकी मिठाइयों का स्वाद उतना ही लोकप्रिय है जितनी उनकी सब्जियों की खुशबू ।

खेती में नवाचार की जरूरत -

विनोद का कहना है कि अब वर्टिकल फार्मिंग को पहाड़ों में बढ़ावा देना जरूरी है , ताकि बेल वाली सब्जियों की खेती के लिए हरे पेड़ों का नुकसान न हो । यदि उन्हें तार की जालियां , लोहे के स्टैग और सोलर फेंसिंग की सुविधा मिल जाए , तो न केवल जंगली जानवरों से फसलों की रक्षा होगी बल्कि उत्पादन भी कई गुना बढ़ेगा ।

माटी से जुड़ें और मिसाल बनें -

आज जरूरत है ऐसे ही पुरुषार्थी युवाओं की जो खेती को कर्मभूमि बनाएं और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ खुद भी आगे बढ़ें । सरकार और स्थानीय निकायों को भी ऐसे लोगों को तकनीकी सहायता और संसाधनों से समर्थन देना चाहिए ।






लोहाघाट खेती, पहाड़ों की जैविक खेती, उत्तराखंड किसान सफलता कहानी, विनोद बोहरा खेती, पहाड़ी ककड़ी उत्पादन, वर्टिकल फार्मिंग उत्तराखंड, जैविक सब्जियां पहाड़, किसान प्रेरणादायक कहानी, सोलर फेंसिंग खेती, उत्तराखंड कृषि नवाचार


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : देशभर में बना मिसाल , लेकिन अपने ही जिले में बेबस ! आखिर क्यों मदद को तरस रहा चम्पावत का यह किसान ? ,

    चम्पावत : हरा सोना बनेगी कीवी ! देवीधुरा के किसानों को सिखाए गए मालामाल होने के गुर ,

    चम्पावत : भीषण ओलावृष्टि से किसानों और बागवानों को लाखों का नुकसान ,

    पहाड़ों में बारिश से ठंडक , लेकिन ओलावृष्टि ने किसानों पर बरपाया कहर ,

    चम्पावत में खेती को टेक्नोलॉजी का तड़का , सेतु आयोग की पहल से किसानों में नई उम्मीद ,

    चम्पावत : रीठा साहिब में किसानों ने सीखे मीठी कमाई के गुर ,

    चम्पावत में किसानों के साथ सौतेला व्यवहार ? एक ही विकासखंड में दो अलग - अलग मानसून का खेल ,

    गुड न्यूज़ : कभी पलायन से टूटा चम्पावत का पाटी , आज कीवी की बदौलत लौट रही जिंदगी ,

    बदलाव की दस्तक : किसान आंदोलन के नायक नरेंद्र उत्तराखंडी की माताजी मन्ती देवी बनीं अध्यक्ष , भगवती देवी उपाध्यक्ष ,

    चम्पावत : हरा सोना लिखेगा मॉडल जिले की अर्थव्यवस्था की नई इबारत ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in