• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

कारगिल विजय दिवस पर शौर्य दिवस का भव्य आयोजन , वीर सपूतों को दी गई श्रद्धांजलि - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-07-26 20:36:07
Share Share Share

कारगिल विजय दिवस पर शौर्य दिवस का भव्य आयोजन , वीर सपूतों को दी गई श्रद्धांजलि


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

ज्ञानसू में देशभक्ति का उमड़ा सैलाब, शहीद दिनेश चंद्र कुमांई को किया गया नमन ।
रिपोर्ट - बालकराम नौटियाल
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) -जनपद मुख्यालय के ज्ञानसू स्थित शौर्य स्थल पर शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में शौर्य दिवस का भव्य आयोजन किया गया । कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में बलिदान देने वाले वीर सपूतों की शहादत को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । समारोह में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत माहौल देखने को मिला । मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान , राज्य दर्जाधारी मंत्री प्रताप सिंह पंवार , जिलाधिकारी प्रशांत आर्य , एसपी सरिता डोबाल , एडीएम मुक्ता मिश्र एवं एसडीएम शालिनी नेगी सहित कई गणमान्य नागरिकों ने कारगिल शहीद राइफलमैन दिनेश चंद्र कुमांई के चित्र पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान से ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं । उत्तराखंड की गौरवशाली सैन्य परंपरा में इस क्षेत्र के सैनिकों ने अहम भूमिका निभाई है ।

पूर्व सैनिकों की वीरता को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान शहीद की धर्मपत्नी वीरनारी अनीता देवी को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ।
राज्य मंत्री प्रताप सिंह पंवार ने कहा कि देश इन वीर योद्धाओं का सदैव ऋणी रहेगा ।

जिलाधिकारी ने दिया समस्याओं के समाधान का आश्वासन

डीएम प्रशांत आर्य ने कहा कि कारगिल युद्ध में सैनिकों ने अकल्पनीय चुनौतियों का सामना कर देश की अखंडता की रक्षा की । उनके त्याग से हम सभी को प्रेरणा मिलती है । प्रशासन पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।

गार्ड ऑफ ऑनर से गूंजा शौर्य स्थल

कार्यक्रम के दौरान राज्य राइफल्स , आईटीबीपी , उत्तराखंड पुलिस तथा एनसीसी की टुकड़ियों द्वारा शहीदों के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया । पूरे समारोह में अनुशासन और शौर्य की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी ।

देशभक्ति से सराबोर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और देशभक्ति गीतों ने समारोह में रंग भर दिए । देश के प्रति प्रेम और गर्व की भावना से उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया । कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया गया, जिन्होंने देश सेवा में अमूल्य योगदान दिया है ।

राष्ट्रभक्ति की भावना को किया प्रेरित

शौर्य दिवस जैसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को देशभक्ति और राष्ट्र सेवा के मूल्यों से अवगत कराने की प्रेरणा मिलती है । यह कार्यक्रम क्षेत्रवासियों के लिए देश के नायकों को याद कर उनके बलिदानों को नमन करने का सशक्त माध्यम बना ।

उपस्थित रहे अनेक गणमान्य और सैन्य अधिकारी

इस गरिमामयी आयोजन में मेजर आर.एस. जमनाल , सूबेदार महावीर सिंह राणा , आईटीबीपी के शेखर सिंह , राज. राइफल्स के सुरेंद्र सिंह , एनसीसी , पूर्व सैनिक और अनेक गणमान्य नागरिक एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे ।






कारगिल विजय दिवस उत्तरकाशी, शौर्य दिवस 2025, उत्तरकाशी कारगिल शहीद, दिनेश चंद्र कुमांई, उत्तरकाशी समाचार, उत्तराखंड शहीद सम्मान, वीर सपूत उत्तरकाशी, गंगोत्री विधायक समाचार, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, उत्तरकाशी देशभक्ति कार्यक्रम, उत्तरकाशी सांस्कृतिक कार्यक्रम, उत्तरकाशी न्यूज़ पोर्टल खबर


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in