तीन लोग , दो स्कूटी , धंधा एक और जेल भी एक
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - शराब तस्करी के गोरखधंधे में लिप्त तीन युवक आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गए । दिलचस्प बात ये रही कि तीनों की मुलाकात एक ही अंजाम पर , थाने में हुई । देहरादून जिले की कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन शराब तस्करों को धर दबोचा है । इनके पास से 5 पेटी अवैध शराब और दो स्कूटी भी बरामद की गई है , जिनका इस्तेमाल तस्करी में किया जा रहा था । कोतवाली ऋषिकेश पुलिस टीम ने क्षेत्र में चल रही आकस्मिक चेकिंग के दौरान तीन अलग-अलग स्थानों से इन तीन तस्करों को दबोचा ।गिरफ्तार किए गए तस्करों का नाम - पता
अमन शर्मा पुत्र सुधीर कुमार शर्मा , निवासी - गली नं-09 , शीशमझाड़ी , थाना - मुनि की रेती , टिहरी गढ़वाल , नीरज पुत्र मुकेश सिंह , निवासी - चन्द्रेश्वर नगर , थाना - ऋषिकेश , जनपद - देहरादून , सौरभ प्रजापति पुत्र हरकेश सिंह , निवासी - गली नं-6 बैटरी फार्म , खदरी खड़कमाफ , थाना - ऋषिकेश , जनपद - देहरादून । इन तीनों को अवैध शराब की तस्करी व बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने इनके कब्जे से 3 पेटी देसी और 2 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है । तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है और अग्रिम कार्रवाई जारी है । पुलिस ने साफ किया है कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों व शराब की तस्करी पर लगाम कसने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है और इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेंगी ।
देहरादून शराब तस्करी, ऋषिकेश पुलिस कार्रवाई, अवैध शराब पकड़ी गई, शराब तस्कर गिरफ्तार, उत्तराखंड क्राइम न्यूज़, ऋषिकेश थाने की खबर, Uttarakhand crime news, Rishikesh alcohol smuggling, Dehradun police news, illegal liquor seized Uttarakhand.
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: