चम्पावत में लमगड़िया परिवार का नहीं चला जादू , पांचों सीटों पर मिली करारी शिकस्त
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत ( Champawat ) - जिले के पाटी विकासखंड की राजनीति में कभी दबदबा रखने वाला लमगड़िया परिवार इस बार पंचायत चुनाव में पूरी तरह धराशायी हो गया । पूर्व ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया का चुनावी किला इस बार ऐसा ढहा कि परिवार को पांचों क्षेत्र पंचायत सीटों पर करारी हार का सामना करना पड़ा है ।चौडागूँठ सीट पर लक्ष्मण सिंह लमगड़िया की करारी हार
पाटी ब्लॉक के पूर्व प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया को उनकी परंपरागत सीट चौडागूँठ से करारी शिकस्त मिली। यहां खीम राम ने उन्हें 122 वोटों से हरा दिया। खीम राम को कुल 283 वोट मिले, जबकि लमगड़िया सिर्फ 161 वोट ही जुटा पाए।तिमलागूँठ में अमित लमगड़िया भी ढेर
लमगड़िया परिवार के दूसरे उम्मीदवार अमित लमगड़िया को तिमलागूँठ सीट से हार का सामना करना पड़ा । यहां बसंत बल्लभ जोशी ने 66 वोटों से जीत दर्ज की । जोशी को 376 वोट मिले , जबकि अमित लमगड़िया के हिस्से 310 वोट आए ।सिल्योड़ीगूँठ में गायत्री अधिकारी ने किया उदित लमगड़िया का सफाया
लमगड़िया परिवार के तीसरे दावेदार उदित लमगड़िया को सिल्योड़ीगूँठ सीट पर गायत्री अधिकारी ने पटखनी दी । उदित को 49 वोटों के अंतर से शिकस्त का सामना करना पड़ा और पैवेलियन की राह पकड़नी पड़ी ।देवीधुरा और बनौली में भी नहीं बची लाज
दीक्षा लमगड़िया को देवीधुरा सीट पर चम्पा देवी ने 113 मतों से हराया । चम्पा देवी को 308 वोट मिले , जबकि दीक्षा के खाते में मात्र 195 वोट आए । वहीं , बनौली सीट पर संगीता लमगड़िया को भी हार झेलनी पड़ी । यहां भगवती देवी ने 313 वोट पाकर बाजी मारी । बीना देवी को 168 और संगीता लमगड़िया को सिर्फ 145 वोट मिले ।लमगड़िया परिवार का किला ढहा
पांचों सीटों से हार के बाद साफ हो गया कि लमगड़िया परिवार का राजनीतिक जादू अब फीका पड़ चुका है । कभी ब्लॉक प्रमुख की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले लमगड़िया परिवार के लिए यह हार किसी बड़े झटके से कम नहीं ।
चम्पावत पंचायत चुनाव 2025, पाटी ब्लॉक चुनाव परिणाम, लमगड़िया परिवार हार, लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, चम्पावत राजनीतिक समाचार, उत्तराखंड पंचायत चुनाव, पाटी ब्लॉक क्षेत्र पंचायत सीटें, चम्पावत ताजा खबर, बनौली देवीधुरा सिल्योड़ीगूँठ चुनाव परिणाम।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: