चुनावी मौत : चुनाव हारते ही प्रत्याशी की मौत से सनसनी
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - में पंचायत चुनाव ने एक घर को मातम में बदल दिया । पंचायत चुनाव में हार के सदमे से एक प्रत्याशी ने खुदकुशी कर ली । यह चौंकाने वाली घटना इलाके में सनसनी फैलाने वाली है ।15 वोट से हारे प्रत्याशी ने उठाया खौफनाक कदम
जानकारी के मुताबिक , ग्राम पंचायत के चुनाव में 54 वर्षीय हरीश सिंह को महज 15 वोटों से हार का सामना करना पड़ा । हार की खबर मिलते ही उन्होंने सदमे में आकर अपनी जान दे दी । जिसके बाद परिजनों और गांववालों में शोक की लहर दौड़ गई है ।गांव में सन्नाटा , पंचायत चुनाव का काला सच
चुनाव जीतने की उम्मीदें टूटने के बाद जिस तरह यह हादसा हुआ , उसने पंचायत चुनावों के दबाव और मानसिक तनाव को उजागर कर दिया है । ग्रामीण अब इस चुनावी माहौल को लेकर सहमे हुए हैं ।पुलिस जांच में जुटी , राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है ।
पिथौरागढ़ पंचायत चुनाव, प्रत्याशी ने आत्महत्या की, पंचायत चुनाव हार, उत्तराखंड चुनाव 2025, चुनावी तनाव, पंचायत चुनाव 2025, उत्तराखंड पंचायत चुनाव खबर, पंचायत चुनाव में हार