दर्दनाक हादसा : चम्पावत के मां-बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत , बहू गंभीर घायल
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उत्तर प्रदेश ( UP ) - के धामपुर जिले के बिजनौर में उत्तराखंड के चम्पावत जिले के एक ही परिवार के तीन सदस्य रविवार सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गए । इस दर्दनाक दुर्घटना में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि बहू गंभीर रूप से घायल हो गई । हादसे के बाद मृतक के चम्पावत स्थित गांव और रुड़की स्थित घर में कोहराम मच गया ।रुड़की से रुद्रपुर जा रहा था परिवार
पुलिस के मुताबिक , रविवार सुबह चंद्रशेखर भट्ट (30) पुत्र चेतन भट्ट अपनी माता माधवी भट्ट (55) और पत्नी प्रीति भट्ट (25) के साथ रुड़की से रुद्रपुर जा रहे थे । जब उनकी कार धामपुर थाना क्षेत्र के गांव सहजनी के पास पहुंची , तभी सामने से आ रही जीप से आमने-सामने की टक्कर हो गई ।मां-बेटे की मौके पर मौत , बहू गंभीर
हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि चंद्रशेखर की पत्नी प्रीति गंभीर रूप से घायल हो गई । पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया । डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत नाजुक बनी हुई है ।आरोपी जीप चालक गिरफ्तार
धामपुर पुलिस ने मौके पर ही जीप चालक अमरजीत सिंह (25) पुत्र जगदीश सिंह , निवासी - ग्राम बांसखेड़ा , थाना उमरिया , जिला - पीलीभीत को गिरफ्तार कर लिया । सीओ अभय पांडेय के अनुसार , आरोपी चालक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।अमौली गांव में शोक की लहर
मिली जानकारी के अनुसार , मृतक परिवार मूल रूप से चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक के अमौली गांव का रहने वाला है , हालांकि वर्तमान में वे रुड़की में रहते थे । इस दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची , पूरे अमौली में शोक की लहर दौड़ गई ।
चम्पावत सड़क हादसा, धामपुर एनएच 74 एक्सीडेंट, चम्पावत मां-बेटे की मौत, रुड़की रुद्रपुर रोड एक्सीडेंट, धामपुर कार जीप टक्कर, अमौली गांव हादसा, उत्तराखंड रोड एक्सीडेंट न्यूज़, बिजनौर धामपुर सड़क दुर्घटना
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: