विक्षिप्त महिला का शारीरिक शोषण , आरोपी गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है । शहर के गांधी चौक क्षेत्र में एक विक्षिप्त महिला के साथ शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।सीसीटीवी में कैद हुई शर्मनाक हरकत
कुछ दिन पूर्व गांधी चौक स्थित एक दुकान के सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति , महिला को जबरन उठाकर गली की ओर ले जाते हुए देखा गया । मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव ने कोतवाली पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए ।मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला बनी शिकार
पुलिस जांच में पता चला कि वीडियो में दिख रही महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है और अक्सर बाजार में भटकती रहती है । महिला ने बताया कि वह रात में लाशघर रोड से गांधी चौक जा रही थी , तभी एक युवक उसे जबरन गली में ले गया और उसके साथ शारीरिक शोषण किया ।आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी
महिला के बयान और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान तारा सिंह खड़का (29 वर्ष) पुत्र स्व. खिटे सिंह खड़का , निवासी - बीत्थड़ , जिला - बजांग , नेपाल के रूप में हुई । कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने धारा 62/64(1)/74 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज किया । पुलिस टीम ने आरोपी को शहीद गैस एजेंसी , पिथौरागढ़ के पास से गिरफ्तार कर लिया । आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है । आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई जारी है ।
पिथौरागढ़ न्यूज़, पिथौरागढ़ पुलिस, विक्षिप्त महिला शोषण, पिथौरागढ़ क्राइम न्यूज़, उत्तराखंड क्राइम, गांधी चौक पिथौरागढ़, नेपाली युवक गिरफ्तार, तारा सिंह खड़का, भारतीय न्याय संहिता BNS, उत्तराखंड समाचार
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: