वीडियो : उत्तरकाशी में मची तबाही , कई मौतें औऱ दर्जनों लापता
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
संयुक्त रिपोर्ट - बालकराम नौटियाल व सूरज विश्वकर्मा
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मंगलवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ । हादसे का वीडियो लिंक खबर के अंत में दिया गया है । गंगोत्री धाम और मुखवा के पास स्थित धराली गांव में बादल फटने से तबाही मच गई । अचानक आए नाले के उफान ने गांव को भयावह दृश्य में बदल दिया ।नाले के उफान ने मचाई तबाही
धराली गांव में बादल फटते ही एक नाला उफान पर आ गया । तेज बहाव के साथ आया पानी और मलबा पहाड़ से निचले इलाकों की तरफ तेजी से बह निकला । इस उफान ने कई घरों को अपने साथ बहा दिया । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । गांव में तबाही का आलम ऐसा था कि लोग चीख-पुकार करते रह गए और देखते ही देखते उनका आशियाना मलबे में तब्दील हो गया ।कई मौतें , कई दर्जन लापता
उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्य ने पुष्टि की है कि हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है । वहीं , 50 से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं । प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं । घटनास्थल पर भारी नुकसान हुआ है और संपत्ति का आंकलन जारी है ।प्रधानमंत्री मोदी ने गहरा दुःख प्रकट किया
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल क्षेत्र के धराली गांव में बादल फटने की दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुःख प्रकट किया है । प्रधानमंत्री ने इस प्राकृतिक आपदा में हुए जन-धन की हानि पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत की तथा घटना की जानकारी ली । प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य सरकार को हर संभव केंद्रीय सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया । उन्होंने कहा कि प्रभावित नागरिकों को शीघ्र राहत पहुँचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है ।उत्तराखंड हिंदी समाचार की संवेदना
धराली गांव की इस दर्दनाक त्रासदी में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है , उत्तराखंड हिंदी समाचार की पूरी टीम उनकी गहरी संवेदना व्यक्त करती है । हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि मृतकों की आत्मा को शांति और पीड़ित परिवारों को यह दुख सहन करने की शक्ति मिले ।दर्दनाक वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर टच करें
https://www.facebook.com/share/v/1CWkBdpMGs/ https://www.facebook.com/share/v/1768bUewzX/
उत्तरकाशी बादल फटना, उत्तरकाशी हादसा, उत्तराखंड में बादल फटने की खबर, धराली गांव आपदा, गंगोत्री धाम बादल फटना, उत्तराखंड प्राकृतिक आपदा, उत्तराखंड हिंदी समाचार
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: