वीडियो : 65 की उम्र में आज तक ऐसा दर्दनाक मंजर नहीं देखा , जानिए क्या कहा उत्तरकाशी के धराली आपदा के चश्मदीद ने
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - जिले के धराली गांव व बाजार में हुआ दर्दनाक हादसा लोगों के लिए काल बनकर आया । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । धराली के पास खीर गंगा नदी के ऊपर बादल फटने से बाढ़ आ गई , जिससे वहां स्थित 20-25 होटल और होम स्टे के बहने और 50 से अधिक लोगों के लापता होने की सूचना है । CM पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर बताया कि राहत और बचाव कार्यों के लिए राज्य आपदा प्रतिवादन बल , राष्ट्रीय आपदा मोचन बल , जिला प्रशासन की टीम युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं । चश्मदीद की जुबानी जानिए , दर्दनाक हादसे की कहानी , वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । डीएम ने बताया कि इस घटना में अभी तक 5 लोगों की मौत हो गई है । उत्तरकाशी के धराली गांव की ओर एक पहाड़ी से पानी की तेज धारा बहते हुए कई घरों को बहा ले जाती हुई दिखाई दे रही है, जिसमें भयावह दृश्य सामने आए हैं । प्रत्यक्षदर्शियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए हैं जिनमें लोग दहशत में चीखते-चिल्लाते सुनाई दे रहे हैं ।वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टच करें
https://youtu.be/7s6h9RRjlXM?si=lDIGEwpqnnAk30YV