उत्तरकाशी में तबाही अपडेट : धराली और हर्षिल में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज़ , 135 लोगों .......
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
रिपोर्ट - बालकराम नौटियाल
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) -ज़िले में भारी बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचा दी है । धराली और हर्षिल क्षेत्रों में सैकड़ों यात्री और स्थानीय लोग फंस गए , जिन्हें निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं ।135 लोगों का रेस्क्यू , धराली और हर्षिल में अफरातफरी -
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार , अब तक 135 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है । धराली ( गंगोत्री हाईवे की ओर ) से 100 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया । हर्षिल आर्मी गेट के नीचे फंसे 35 लोगों को भी सुरक्षित निकाला गया । राहत टीमों के मुताबिक , भूस्खलन और लगातार हो रही बारिश के कारण रास्ते बंद हैं , लेकिन रेस्क्यू टीमों का ऑपरेशन जारी है ।DM और SP मौके पर , रेस्क्यू मिशन की निगरानी
जिला अधिकारी (DM) उत्तरकाशी और पुलिस अधीक्षक (SP) उत्तरकाशी खुद मौके पर मौजूद हैं , और रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाले हुए हैं । प्रशासन ने अतिरिक्त रेस्क्यू टीमें प्रभावित इलाकों में रवाना कर दी हैं , ताकि किसी भी फंसे लोगों तक समय पर मदद पहुंचाई जा सके ।हालात पर कड़ी नज़र , अलर्ट जारी
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और पहाड़ी मार्गों पर अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है । हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और रेस्क्यू ऑपरेशन में कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही ।
उत्तरकाशी बारिश, उत्तराखंड भूस्खलन, धराली रेस्क्यू, हर्षिल रेस्क्यू, उत्तराखंड मौसम अलर्ट, Uttarkashi landslide, Uttarakhand rain disaster, Harsil Gangotri news
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: