उत्तरकाशी : हर्षिल और गंगोत्री क्षेत्र से 274 यात्रियों का सफल रेस्क्यू
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
रिपोर्ट - बालकराम नौटियाल
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों से राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है । जिला प्रशासन , आपदा प्रबंधन विभाग , ITBP , NDRF समेत तमाम एजेंसियों के संयुक्त प्रयासों से 274 यात्रियों को हर्षिल लाया गया , जहां वे पूरी तरह सुरक्षित हैं । इस रेस्क्यू ऑपरेशन में गंगोत्री और आसपास के क्षेत्रों में फंसे तीर्थयात्रियों को प्राथमिकता के आधार पर निकाला गया ।किन - किन राज्यों से थे रेस्क्यू किए गए यात्री ?
हर्षिल पहुंचे कुल 274 यात्रियों में विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु शामिल हैं । गुजरात – 131 , महाराष्ट्र – 123 , मध्य प्रदेश – 21 , उत्तर प्रदेश – 12 , दिल्ली – 7 , राजस्थान – 6 , कर्नाटक – 5 , असम – 5 , तेलंगाना – 3 , पंजाब – 1 बताया जा रहा है , ये सभी यात्री सुरक्षित हैं और स्थानीय प्रशासन द्वारा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं ।135 लोगों को हर्षिल से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया
राहत कार्य के दूसरे चरण में अब तक 135 लोगों को हर्षिल से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया गया है । 100 यात्रियों को उत्तरकाशी लाया गया , 35 यात्रियों को देहरादून भेजा गया । यह रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है , और शेष यात्रियों को भी चरणबद्ध तरीके से उनके गंतव्यों तक पहुँचाया जा रहा है ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की निगरानी में जारी है राहत कार्य
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं । उन्होंने आपदा प्रभावितों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं । जिला प्रशासन , SDRF , पुलिस , ITBP , और अन्य टीमें 24x7 मोड में राहत एवं रेस्क्यू कार्यों में लगी हैं ।उत्तरकाशी में हर्षिल बना सुरक्षित बेस कैंप
हर्षिल क्षेत्र को अस्थायी सुरक्षित बेस कैंप बनाया गया है , जहाँ यात्रियों को आश्रय , भोजन , चिकित्सा सहायता आदि सुविधाएँ दी जा रही हैं । गंगोत्री जैसे दुर्गम क्षेत्रों में हेलिकॉप्टर और पैदल राहत दलों की मदद से यात्रियों तक पहुंचा जा रहा है ।राहत और रेस्क्यू कार्यों में प्रशासन की तत्परता
आपदा प्रबंधन सचिव के अनुसार , सभी एजेंसियाँ समन्वय के साथ काम कर रही हैं । हेलिकॉप्टर और ग्राउंड रेस्क्यू टीमों के जरिये दुर्गम क्षेत्रों से लगातार यात्रियों को निकाला जा रहा है ।
उत्तरकाशी आपदा 2025, उत्तराखंड राहत कार्य, हर्षिल रेस्क्यू ऑपरेशन, गंगोत्री यात्री बचाव, उत्तरकाशी में बाढ़, उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी, ITBP रेस्क्यू उत्तरकाशी, SDRF उत्तराखंड, NDRF ऑपरेशन गंगोत्री, उत्तराखंड न्यूज़ 2025
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: