नाबालिग से दुष्कर्म करने के बाद दी धमकी , चाकू से भी किया हमला
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चमोली ( Chamoli ) - जिले के शांत पहाड़ी क्षेत्र से एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है । चमोली जनपद के कर्णप्रयाग थाना क्षेत्र के पुजारी गांव निवासी आकाश पुजारी (उम्र 27) पर नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म , चाकू से हमला और परिवार को जान से मारने की धमकी देने जैसे संगीन आरोप लगे हैं ।तहरीर में झकझोर देने वाला खुलासा
07 अगस्त 2025 को पीड़िता ने कर्णप्रयाग कोतवाली पहुंचकर आरोपित के खिलाफ विस्तृत प्रार्थना पत्र दिया । उसने बताया कि आकाश पुजारी ने पहले उसके साथ जबरदस्ती की , फिर विरोध करने पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया । इतना ही नहीं , आरोपी ने पीड़िता को डराया कि अगर उसने किसी को बताया , तो उसका पूरा परिवार खत्म कर देगा ।अब गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मु०अ०सं० 40/25 पंजीकृत किया है । आरोपित पर BNS की धारा 64(1) , 96 , 351(3) , 115(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत केस दर्ज हुआ है ।पुलिस अधीक्षक ने दिए तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
जैसे ही मामला सामने आया , पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार ने कड़ा रुख अपनाते हुए तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए । पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए आरोपी आकाश पुजारी को दबोच लिया और अब उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।चमोली पुलिस का सख्त संदेश
चमोली पुलिस ने इस कार्रवाई से स्पष्ट कर दिया है कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा । ऐसे मामलों में कठोरतम कार्रवाई तत्काल की जाएगी ।
कर्णप्रयाग में नाबालिग से बलात्कार
उत्तराखंड अपराध समाचार
पुजारी गांव बलात्कार मामला
आकाश पुजारी गिरफ्तार
POCSO एक्ट केस उत्तराखंड
महिला अपराध उत्तराखंड
चमोली पुलिस कार्रवाई
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: