चंपावत में बीजेपी की ट्रंप चाल , ब्लॉक प्रमुख के लिए तीन ब्लॉकों में खोले पत्ते
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
घोषित किए प्रत्याशी , दांव पर साख और समीकरण ।
ब्लॉक प्रमुख की जंग में , क्या बाजी बदल देंगे बीजेपी के तुरुप के पत्ते ।
चम्पावत ( Champawat ) - उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज है , प्रदेश के अन्य जिलों के साथ ही चंपावत जिले के ब्लॉक प्रमुख चुनाव की घमासान लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति का खुलासा कर दिया है । पार्टी ने जिले की चार में से तीन ब्लॉकों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है ।जानिए कौन - कहां से मैदान में
चंपावत ब्लॉक से – अंचला बोरा ।
पाटी ब्लॉक से – प्रकाश सिंह ।
बाराकोट ब्लॉक से – सीमा आर्या ।
तीनों नामों को लेकर पार्टी के भीतर लंबे समय से थी चर्चा
सूत्रों से मिल रही खबरों के मुताबिक इन तीन नामों को लेकर लम्बे समय से चर्चा थी , लेकिन अब पर्दा उठ चुका है । इन उम्मीदवारों के जरिए भाजपा ने यह साफ कर दिया है कि वह ब्लॉक स्तर से लेकर विधानसभा तक अपना किला मजबूत करने की तैयारी में है ।अंदरूनी खींचतान या रणनीतिक मजबूती ?
हालांकि , सूत्रों की मानें तो नाम तय करने से पहले काफी अंदरूनी मंथन और लॉबिंग देखने को मिली । खासकर बाराकोट में कुछ पुराने चेहरों को दरकिनार कर सीमा आर्या को टिकट दिया जाना कई पुराने भाजपाइयों को रास नहीं आया । लेकिन पार्टी हाईकमान ने विजयी समीकरण को प्राथमिकता दी है ।लोहाघाट ब्लॉक पर अब भी सस्पेंस
अभी तक लोहाघाट ब्लॉक के लिए बीजेपी ने पत्ते नहीं खोले हैं । माना जा रहा है कि यहां मुकाबला कड़ा है और पार्टी जीत की गारंटी वाले चेहरे की तलाश में है ।मिशन 2027 की तैयारी शुरू
विश्लेषकों का मानना है कि यह घोषणा सिर्फ ब्लॉक प्रमुख के लिए नहीं , बल्कि भाजपा के मिशन 2027 विधानसभा चुनाव की नींव है । हर ब्लॉक पर भाजपा अपने मजबूत संगठनात्मक ढांचे और जातीय संतुलन के साथ मैदान में उतर रही है ।
चंपावत ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2025
भाजपा प्रत्याशी चंपावत
उत्तराखंड भाजपा राजनीति
पाटी ब्लॉक भाजपा उम्मीदवार
सीमा आर्या बाराकोट भाजपा
अंचला बोरा बीजेपी
चंपावत राजनीतिक खबरें
उत्तराखंड पंचायत चुनाव
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: