• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home राजनीति

भाजपा की तुरुप चाल : जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी घोषित - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-08-08 21:45:00
Share Share Share

भाजपा की तुरुप चाल : जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी घोषित


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड की राजनीति में गरमाहट बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशियों की घोषणा करते ही अपनी चाल चल दी है । पार्टी ने प्रदेश के 8 जिलों के लिए अधिकृत जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है । विपक्ष के रणनीति बनाने से पहले ही , भाजपा ने एक बार फिर अपने तुरुप के पत्ते मैदान में उतार दिए हैं । पार्टी सूत्रों के अनुसार , शेष चार जिलों के लिए भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान जल्द किया जाएगा , जिसके बाद भाजपा की रणनीति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी ।

भाजपा ने किन चेहरों पर जताया भरोसा


उत्तरकाशी: रमेश चौहान
चमोली: दौलत सिंह बिष्ट
देहरादून: मनु चौहान
पौड़ी: रचना बुलोटा
पिथौरागढ़: जितेन्द्र प्रसाद
बागेश्वर: शोभा आर्या
अल्मोड़ा: हेमा गैड़ा
नैनीताल: दीपा

यह सूची बताती है कि भाजपा ने जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के साथ-साथ सामाजिक समीकरणों को भी ध्यान में रखा है।

भाजपा की तुरुप चाल का असर

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो भाजपा ने अपने अनुभवी और क्षेत्र में पकड़ रखने वाले नेताओं को सामने लाकर विपक्ष के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। खासकर पौड़ी , अल्मोड़ा , देहरादून और पिथौरागढ़ जैसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील जिलों में प्रत्याशियों के चयन को बेहद रणनीतिक बताया जा रहा है । भाजपा का यह कदम कांग्रेस और अन्य दलों के लिए एक कड़ी चुनौती साबित हो सकता है । सूत्रों के अनुसार , भाजपा ने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट के आधार पर ही प्रत्याशी तय किए हैं , जिससे विनिंग कैंडिडेट की संभावना ज्यादा मजबूत मानी जा रही है ।

शेष अन्य जिलों में कैसी होगी सूची ?

भाजपा की यह सूची दिखाती है कि पार्टी सिर्फ चुनाव नहीं लड़ रही , बल्कि हर कदम रणनीति से चल रही है । पार्टी का उद्देश्य सिर्फ जीत नहीं , बल्कि पंचायत स्तर पर भी संगठन को और मजबूत करना है । ऐसे में शेष चार जिलों की सूची भी किसी चौंकाने वाली रणनीति के तहत आ सकती है । सूत्रों , की मानें तो चम्पावत में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी चुनना भाजपा के लिए मुश्किल काम होगा ।







भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष सूची 2025,उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025, भाजपा प्रत्याशी नाम, भाजपा की चुनाव रणनीति, उत्तराखंड भाजपा न्यूज, पंचायत चुनाव भाजपा प्रत्याशी, जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तराखंड, भाजपा की तुरुप चाल


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    राजनीति : लोहाघाट में अभी से गरमाई चुनावी बिसात , चाय के नुक्कड़ पर शुरू हुई सियासी चकल्लस ,

    राजनीति : सतीश पांडेय की बढ़ती सक्रियता के क्या हैं सियासी मायने ? लोहाघाट में शुरू हुआ चुनावी चकल्लस ,

    बड़ी खबर : धारचूला से लोहाघाट , सल्ट-जागेश्वर तक BJP में हलचल ! जानिए , 2027 में किसका कटेगा टिकट , किसकी होगी एंट्री ? ,

    राजनीति : 2027 से पहले चम्पावत में यूकेडी का बड़ा दांव , राजेंद्र पुनेठा को मिली जिले की कमान ,

    बड़ी खबर : लोहाघाट विधानसभा से कांग्रेसी नेता मुन्ना ढेक ने ठोकी दावेदारी , विधायक खुशाल अधिकारी ने कह दी बड़ी बात ,

    राजनीति : चम्पावत में सियासी बिसात बिछनी शुरू ! CM धामी यहीं से लड़ेंगे तो क्या लोहाघाट में चलेगा ब्राह्मण कार्ड ? ये नाम भी चर्चा में ,

    राजनीति : BJP में टिकट कटने की आहट ? रिपोर्ट में नाराजगी का दावा ,

    राजनीति : लोहाघाट में खुशाल अधिकारी , अब चम्पावत पर सस्पेंस ! कांग्रेस का ब्राह्मण चेहरा कौन होगा ? ,

    2027 का सियासी गणित ! चम्पावत में धामी , तो लोहाघाट से ब्राह्मण चेहरा ? इस नाम की चर्चा तेज ,

    राजनीति : चम्पावत में धामी की एंट्री तो लोहाघाट में कौन होगा भाजपा का ब्राह्मण चेहरा ? चुनावी गलियारों में तेज हुई चर्चाएं ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in