चम्पावत में तुरुप चाल : आनंद अधिकारी बने भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है । पहले 8 जिलों की सूची सामने आने के बाद अब शेष 4 जिलों में भी नाम फाइनल कर दिए गए हैं । सबसे ज्यादा चर्चा जिस नाम को लेकर है , वो है चम्पावत जिले से आनंद अधिकारी। भाजपा ने तमाम अटकलों , विरोधों और अंदरूनी खींचतान को दरकिनार कर आनंद अधिकारी को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है ।तमाम साजिशों के बावजूद भाजपा का भरोसा बना रहा बरकरार
चम्पावत भाजपा में पिछले कुछ हफ्तों से जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर घमासान मचा हुआ था । कभी विरोध , कभी आरोप , तो कभी सियासी चाल , लेकिन इन सबके बीच भी भाजपा ने आनंद अधिकारी पर अपना भरोसा नहीं खोया । यहां तक कि पूर्व जिलाध्यक्ष के इस्तीफे के बाद राजनीतिक पारा चढ़ चुका था , लेकिन तमाम घेराबंदी को काटते हुए भाजपा ने अपने साइलेंट स्ट्राइकर को मैदान में उतार दिया ।आरएसएस की पृष्ठभूमि , समाज में मजबूत पकड़ बना फर्स्ट चॉइस
आनंद अधिकारी की सबसे बड़ी ताकत उनकी आरएसएस से जुड़ी पृष्ठभूमि , सरल स्वभाव , लगन और समाज में मजबूत पकड़ मानी जा रही है । सूत्र बताते हैं कि ज्यादातर नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य भी उनके समर्थन में थे । राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि पार्टी ने यदि किसी एक नाम पर अंतिम मुहर लगाई तो वह आनंद अधिकारी ही थे ।भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
आनंद अधिकारी को टिकट मिलने के बाद चम्पावत जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त खुशी की लहर दौड़ गई है । कई जगहों पर मिठाई बांटने की तैयारियां शुरू हो गई हैं । भाजपा समर्थकों का कहना है कि पार्टी ने एक ज़मीनी और कर्मठ नेता को प्रत्याशी बनाकर जनमानस की भावना को सम्मान दिया है ।अंदरखाने चले थे साजिशों के दांव , लेकिन सब हुए फेल
सूत्रों का दावा है कि आनंद अधिकारी को टिकट से रोकने के लिए कुछ बगावती चेहरों ने अंदरखाने पूरा तंत्र लगा दिया था । कभी दिल्ली तो कभी देहरादून में माहौल बनाकर टिकट कटवाने की कोशिशें हुईं , लेकिन जब ऊपर से आदेश आया , तो सारी चालें धराशायी हो गईं । भाजपा ने पहचानी काबिलियत , दिया असली ईनाम
भाजपा ने आखिरकार आनंद अधिकारी की काबिलियत , संगठन में सक्रियता और जनता के बीच स्वीकार्यता को मान्यता दी है । राजनीतिक पंडितों का कहना है कि अगर भाजपा चम्पावत में सत्ता के समीकरण को साधना चाहती है , तो आनंद अधिकारी ही पार्टी के लिए सबसे बेहतर दांव हैं । राजनीतिक पंडितों का मानना है , आनंद लंबी रेस के धावक हैं । युवा कार्यकर्ता को राजनीतिक पंडित तुरुप का इक्का मान रहे हैं और आने वाले समय में एक बड़े नेता के रूप में देख रहे हैं ।पार्टी ने आंखिर में खोला अपना तुरुप का इक्का
चम्पावत से भाजपा ने अपने तुरुप के इक्के को मैदान में उतारकर यह साफ कर दिया है कि पार्टी संगठन और जमीनी ताकत को प्राथमिकता देती है । अब देखना होगा कि यह दांव भाजपा को चुनावी नतीजों में कितनी बढ़त दिला पाता है ।
चम्पावत जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा, आनंद अधिकारी भाजपा चम्पावत, उत्तराखंड भाजपा प्रत्याशी सूची 2025, भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष नाम, चम्पावत राजनीति समाचार, उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025, भाजपा न्यूज उत्तराखंड, जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव उत्तराखंड
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: