• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Thursday, 20-August-2026

Home आस्था / आध्यात्म

मान्यता : आज ही के दिन स्वयं भगवान शिव करते हैं मां वाराही के दर्शन - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-08-10 20:36:09
Share Share Share

मान्यता : आज ही के दिन स्वयं भगवान शिव करते हैं मां वाराही के दर्शन


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत ( Champawat ) - देवभूमि के पर्वों का रंग ही कुछ अलग है , और जब बात देवीधुरा बग्वाल की हो तो यह रंग श्रद्धा , परंपरा और जोश में डूबा हुआ नजर आता है । शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में बग्वाल निपटने के बाद रविवार को मां वाराही की भव्य शोभायात्रा निकली , जिसमें आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा । डमरू की थाप , नगाड़ों की गूंज और घंटियों की झंकार के बीच मां के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा ।

रातभर दिया लेकर खड़ी रहीं मां की दहलीज़ पर

बग्वाल की रात मां बज्र वाराही , मां महाकाली और मां सरस्वती के ताम्र पेटिका में विराजमान होने के समय निसंतान महिलाएं हाथ में जलता दीप लिए पूरी रात मां की दहलीज़ पर खड़ी रहीं । मान्यता है कि इस रात की प्रार्थना कभी खाली नहीं जाती , और मां की कृपा से घर आंगन में खुशियों की किलकारी गूंज उठती है ।

आंखों पर काली पट्टी, हाथों में दूध-गंगाजल

सुबह नंद गृह में माताओं को काले कंबल से ढककर स्नान कराने का दृश्य श्रद्धालुओं को रोमांचित कर रहा था । बागड़ जाति के लोग , आंखों पर काली पट्टी बांधे , परंपरा निभाते हुए दूध और गंगाजल से माताओं का अभिषेक कर रहे थे । इसके बाद मां को नए आभूषण और चमकते वस्त्र पहनाए गए ।

मुचकुंद ऋषि आश्रम में मां के दर्शन का वरदान


शोभायात्रा मुचकुंद ऋषि के आश्रम तक पहुंची , जहां से पंचाचुली और मानसरोवर की बर्फीली चोटियां दूर से नजर आती हैं । कथा है कि , मां वाराही ने चिरनिंद्रा में लीन मुचकुंद ऋषि को वर्ष में केवल इसी दिन दर्शन देने का वचन दिया था । धार्मिक मान्यता यह भी है कि , इस शुभ घड़ी में भगवान शिव स्वयं मां के दर्शनों करते हैं।

सांस्कृतिक रंग और बाजार की चहल-पहल

देवीधुरा में इन दिनों सिर्फ मंदिर ही नहीं , बल्कि पूरा बाजार रौनक से भरा है । सांस्कृतिक मंच पर देशभर से आए कलाकार रंगारंग कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोह रहे हैं । चार खाम और सात थोको के लोग इस आयोजन की शान बढ़ा रहे हैं । दुकानों पर भीड़ , पकवानों की खुशबू और पहाड़ी हस्तशिल्प की चमक यहां के पर्यटन को नई उड़ान दे रही है ।









देवीधुरा बग्वाल 2025, मां वाराही धाम, मुचकुंद ऋषि आश्रम, कुमाऊं धार्मिक पर्यटन, उत्तराखंड सांस्कृतिक मेला, चम्पावत धार्मिक स्थल, मां बज्र वाराही कथा, कुमाऊं की परंपराएं, देवीधुरा मेला, उत्तराखंड पर्यटन स्थल


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : देवीधुरा में फिर गूंजेगा मैय्या का जयकारा , 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगी ऐतिहासिक बग्वाल ,

    आस्था : वीकेंड पर फटकशिला मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ , राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची शिव महापुराण कथा सुनने ,

    चम्पावत : फटकशिला में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा ,

    चम्पावत : दुबचौड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब ! चौड़ाख्याली गांव से हनुमान मंदिर तक ढोल-दमाऊं की गूंज के बीच निकला भव्य डोला ,

    बड़ी खबर : अचानक मां पूर्णागिरि धाम पहुंचे राजपाल यादव , खबर फैलते ही उमड़ पड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ,

    CM धामी ने दिखाई हरी झंडी , कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू... सीमांत उत्तराखंड में उमड़ा जनसैलाब ,

    चम्पावत : दूबड़ कमलेख में आज से 2 जुलाई तक गूंजेगी श्रीमद भागवत कथा ,

    वीडियो : चम्पावत के दूरस्थ नौलियागाँव में गूंज रही गौ महिमा , कथा श्रवण को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ,

    चम्पावत : 25 लाख श्रद्धालुओं की आस्था का महाकुंभ संपन्न , भव्य मेले के समापन पर गूंजा विकास का संकल्प ,

    चम्पावत में गूंजा हरि नाम , सिल्योडीगूंठ की श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं का सैलाब ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in