धामी के गढ़ में BJP का क्लीन स्वीप , विपक्ष ऑल आउट
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत ( Champawat ) - जिले में जिला पंचायत चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाते हुए दोनों प्रमुख पदों पर कब्जा कर लिया । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मॉडल जिले में आनंद सिंह अधिकारी को जिला पंचायत अध्यक्ष और पुष्पा विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया । अध्यक्ष पद के लिए आनंद अधिकारी के नाम का प्रस्ताव सुनीता जोशी , अनीता प्रथोली , अशोक महरा और योगेश जोशी ने रखा , जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए पुष्पा विश्वकर्मा का प्रस्ताव जनकांडे के अशोक मेहरा और फर्तोला क्षेत्र से विजयी जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी ने किया ।नामांकन से ही तय था खेल , BJP ने विपक्ष को दिया वॉकओवर
नामांकन प्रक्रिया के दौरान ही विपक्ष की चुप्पी ने साफ कर दिया था कि बीजेपी का खेल पक्का है । रिटर्निंग ऑफिसर जयवर्धन शर्मा और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अनुराग आर्या ने नामांकन स्वीकार किए , जबकि जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दोनों को निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाण पत्र दिया ।जश्न में डूबा चंपावत , आतिशबाजी और ढोल - नगाड़ों से गूंजा लोहाघाट
विजय के बाद भाजपा ने विशाल जुलूस निकाला , जिसमें जिले भर के BJP कार्यकर्ता उमड़ पड़े । आनंद अधिकारी का काफिला चंपावत से निकलकर लोहाघाट पहुंचा , जहां आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के बीच उनका भव्य स्वागत हुआ ।प्रथम नागरिक बनने पर आनंद का भावुक संदेश
निर्वाचन के बाद आनंद अधिकारी ने कहा –
यह जीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट , वरिष्ठ-कनिष्ठ कार्यकर्ताओं , और जनता के विश्वास की जीत है । उनने कहा , माता-पिता के आशीर्वाद से ही मुझे जिले का प्रथम नागरिक बनने का सौभाग्य मिला है ।घर में बधाइयों का तांता
हतरंगिया स्थित आनंद अधिकारी के आवास पर जैसे ही निर्विरोध निर्वाचन की खबर आई , लोगों का तांता लग गया । पिता दिलीप सिंह अधिकारी और माता भागीरथी अधिकारी को बधाइयों का सिलसिला देर चलता रहा ।
चंपावत जिला पंचायत चुनाव, BJP, आनंद अधिकारी, पुष्पा विश्वकर्मा, उत्तराखंड राजनीति, धामी का गढ़, BJP जीत, चंपावत पंचायत अध्यक्ष, लोहाघाट जुलूस, BJP उत्तराखंड न्यूज़
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: