ब्लॉक प्रमुख चुनाव : शंकर अधिकारी की जीत पर बंधने वाला है सेहरा , विपक्ष के हाथ रह जाएगा सपना
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत ( Champawat ) - जिले के पाटी विकासखंड का ब्लॉक प्रमुख पद इन दिनों जिले की सियासत का सबसे हॉट टॉपिक बन गया है । भले ही यहां सीधा मुकाबला हो , लेकिन क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के बड़े बेटे शंकर सिंह अधिकारी पहले ही अपनी जीत की नींव इतनी पक्की कर चुके हैं कि अब सिर्फ सेहरा बंधना बाकी है । सूत्रों की मानें तो 40 सदस्यीय पाटी क्षेत्र पंचायत में लगभग 32 से अधिक सदस्य शंकर के पाले में हैं । इसके बावजूद भाजपा खेमा बिना टक्कर दिए मैदान छोड़ने के मूड में नहीं है , लिहाजा मुकाबला दिलचस्प बन गया है ।पिता की सियासी विरासत , बेटे का सियासी करिश्मा
शंकर सिंह के पिता खुशाल सिंह अधिकारी ने 2003 में चिल्निया से क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में राजनीति की शुरुआत की थी । 2008 में निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बने , फिर दर्जा राज्य मंत्री , जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक की कुर्सी तक का सफर तय किया , और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा । यही अनुभव और पकड़ अब बेटे को पूरी तरह फायदा पहुंचा रही है । सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक शंकर सिंह ने युवाओं के बीच मजबूत पकड़ बनाई है और चुनावी रणनीति में माहिर माने जाते हैं । पनार घाटी , कभी शून्य लेकिन अब सियासत का गढ़
पनार घाटी , जो कभी खेती-बाड़ी में सोना उगलती थी , लेकिन सियासत में शून्य थी , आज अधिकारी बंधुओं के दम पर ये घाटी जिले की पहचान बन चुकी है । विधायक अधिकारी के बड़े भाई दलीप सिंह अधिकारी के बेटे आनंद अधिकारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचकर सियासी नक्शे में घाटी का नाम सुनहरा कर दिया । अब छोटे भाई के बेटे शंकर सिंह अधिकारी के पाटी ब्लॉक प्रमुख बनने की संभावना लगभग पक्की है । दिलचस्प यह है कि जहां विधायक अधिकारी कांग्रेस का झंडा थामे हैं , वहीं भतीजे ने भाजपा का दामन पकड़ रखा है , यानी एक ही परिवार में दो राजनीतिक खेमे , और दोनों की सियासी राहें अलग । [b[कुल मिलाकर कहा जाय तो भाजपा हो या कांग्रेस , अधिकारी बंधुओं का जलवा कायम है ।[/b]मुकाबला दिलचस्प , नतीजा लगभग तय
राजनीतिक जानकार मानते हैं कि पाटी में मुकाबला चाहे जितना तगड़ा दिखे , लेकिन अधिकारी परिवार का प्रभाव , वोटरों में पकड़ और रणनीतिक बढ़त के चलते शंकर सिंह अधिकारी के सिर जीत का सेहरा बंधना तय है । अब देखना यह होगा कि विरोधी खेमा आखिरी वक्त में कोई चौंकाने वाला दांव खेल पाता है या नहीं ।
शंकर सिंह अधिकारी, पाटी ब्लॉक प्रमुख चुनाव, खुशाल सिंह अधिकारी, पनार घाटी सियासत, चंपावत राजनीतिक खबरें, पाटी विकासखंड चुनाव, उत्तराखंड पंचायत चुनाव, भाजपा बनाम कांग्रेस पाटी, अधिकारी परिवार की राजनीति, पाटी ब्लॉक की ताजा खबर
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: