तीन ब्लॉकों की बाजी में भाजपा दो में काबिज , पाटी में कांग्रेस की वापसी
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत ( Champawat ) - जिले की पंचायत राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है । तीन ब्लॉक प्रमुखों के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने दो ब्लॉकों में जीत हासिल की , जबकि पाटी ब्लॉक में कांग्रेस खेमे ने कब्ज़ा जमाया ।पाटी ब्लॉक में विधायक पुत्र की धमाकेदार जीत
लोहाघाट के कांग्रेसी विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के बेटे शंकर सिंह अधिकारी ने पाटी क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर प्रचंड जीत दर्ज की । उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रकाश सिंह बिष्ट को 32 वोटों के भारी अंतर से हराया । अधिकारी को 36 और बिष्ट को मात्र 4 वोट मिले ।लोहाघाट ब्लॉक में भाजपा की मुश्किल जीत
34 सदस्यीय लोहाघाट क्षेत्र पंचायत में प्रमुख पद के लिए मुकाबला कड़ा रहा । भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह ढेक ने अंकिता बोरा को सिर्फ 2 वोटों से मात दी । ढेक को 18 और बोरा को 16 वोट मिले । जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा ।बाराकोट ब्लॉक में भाजपा का मजबूत प्रदर्शन
20 सदस्यीय बाराकोट क्षेत्र पंचायत में भाजपा की सीमा आर्या ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनीता विश्वकर्मा को 11 वोटों के अंतर से हराया । आर्या को 15 और सुनीता को केवल 4 वोट मिले ।मतदान और सुरक्षा व्यवस्था
सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक वोटिंग हुई । कुल 94 वोटरों ने प्रमुख , ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए मतदान किया । सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे । वहीं , चम्पावत ब्लॉक प्रमुख चुनाव पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था ।
चम्पावत ब्लॉक प्रमुख चुनाव, पाटी ब्लॉक कांग्रेस जीत, लोहाघाट भाजपा जीत, बाराकोट भाजपा, उत्तराखंड पंचायत चुनाव, भाजपा बनाम कांग्रेस चम्पावत, शंकर सिंह अधिकारी, महेंद्र सिंह ढेक, सीमा आर्या, चम्पावत जिला राजनीति
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: