बड़ी ख़बर : बादल फटने से मची तबाही में , अब तक 60 की मौत
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
जम्मू-कश्मीर - के किश्तवाड़ जिले में बादल फटने से भीषण तबाही मच गई । गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे मचेल माता मंदिर मार्ग पर बादल फटने की घटना में अब तक 60 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है । मृतकों में सुरक्षा बल के जवान भी शामिल हैं । बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैंन, जबकि कई अभी लापता हैं ।100 से अधिक गंभीर रूप से घायल
अधिकारियों के अनुसार , राहत-बचाव कार्य में लोगों को सुरक्षित निकाला का रहा है , जिनमें से 100 की हालत गंभीर बनी हुई है । कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं । बादल फटने से मंदिर मार्ग और आसपास के गांवों में भारी नुकसान हुआ है ।लंगर और दुकानों को भारी नुकसान
मचेल माता मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए लंगर और दुकानें बाढ़ में बह गईं । एक सुरक्षा चौकी समेत कई ढांचे पानी में डूब गए । घटना के बाद आसपास के इलाकों में सड़क और पुल टूटने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया ।यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई
प्रशासन ने हादसे के बाद मंदिर यात्रा को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है । सेना , एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को राहत-बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया है । किश्तवाड़ में भारी बारिश का सिलसिला जारी है , जिससे बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं ।
किश्तवाड़ बादल फटना, मचेल माता मंदिर हादसा, जम्मू कश्मीर समाचार, किश्तवाड़ न्यूज़, बादल फटना जम्मू कश्मीर, मचेल यात्रा 2025, किश्तवाड़ बाढ़ समाचार, जम्मू कश्मीर हादसा, मचेल माता मंदिर मार्ग
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: