बड़ी ख़बर : पुलिस ने दबोचा नकली बाबा
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - मुख्यमंत्री उत्तराखंड के सख्त निर्देशों के बाद प्रदेशभर में ऑपरेशन क्लानेमि चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि धर्म की आड़ में ठगी करने वाले नकली बाबाओं और छद्म भेषधारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ।क्लेमेंटाउन पुलिस ने दबोचा ढोंगी बाबा
दिनांक 16 अगस्त 2025 को थाना क्लेमेंटाउन पुलिस ने बाबा के भेष में घूम रहे बबलू पुत्र टिप्पन सिंह , निवासी लक्ष्मीपुर चोर खाला , सपेरा बस्ती , सहसपुर को गिरफ्तार किया । यह आरोपी खुद को चमत्कारी बाबा बताकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का दावा कर रहा था ।पुलिस जांच में सामने आया कि यह ढोंगी बाबा लोगों को नकली नग और पत्थर देकर उनके बदले मोटी रकम ऐंठने की कोशिश कर रहा था । पुलिस ने आरोपी को धारा 172 BNSS के तहत गिरफ्तार कर थाने लाकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है ।देवभूमि में ढोंगी बाबाओं पर सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड पुलिस ने साफ कर दिया है कि देवभूमि की पवित्र छवि को ठगों और ढोंगियों के हवाले नहीं किया जाएगा । ऑपरेशन क्लानेमि के तहत ऐसे सभी फर्जी बाबाओं और पाखंडियों की धरपकड़ जारी रहेगी ।
देहरादून पुलिस, ढोंगी बाबा गिरफ्तार, ऑपरेशन क्लानेमि उत्तराखंड, धर्म के नाम पर ठगी, क्लेमेंटाउन पुलिस, एसएसपी देहरादून, उत्तराखंड न्यूज
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: