• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

दबंगई :सड़क पर दबंगों का आतंक , गाड़ी रोककर किया लहूलुहान - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-08-18 16:02:30
Share Share Share

दबंगई :सड़क पर दबंगों का आतंक , गाड़ी रोककर किया लहूलुहान


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जनपद में दबंगई का ताजा मामला सामने आया है । रात के अंधेरे में सरेराह गाड़ी रोककर मारपीट की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है । गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है , जबकि पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया है ।

रात के अंधेरे में घात लगाकर हमला

घटना 23 जुलाई 2025 की है । गुडौली निवासी जगदीश चन्द्र पाण्डेय अपने मामा को मितड़ा छोड़ने जा रहे थे । तभी रास्ते में 10–15 लोगों के गिरोह ने उनकी गाड़ी को रोक लिया । इसके बाद दबंगों ने जबरदस्त मारपीट शुरू कर दी । मारपीट में देवी दत्त पाण्डेय , जगदीश पाण्डेय और तनिष्क पाण्डेय गंभीर रूप से घायल हो गए । आरोपियों ने गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया ।

थाने पहुंची तहरीर और पुलिस की कार्रवाई

पीड़ित पक्ष ने घटना की तहरीर 24 जुलाई 2025 को थाना कनालीछीना में दी । मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष आरती ने तत्काल विवेचना शुरू की ।

पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी

लगातार दबिश के बाद 17 अगस्त 2025 को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम - पता


प्रवीण सिरौला उर्फ पंकज निवासी सिरौली , कनालीछीना
हिमांशु दिगारी निवासी कण्डाली, कनालीछीना
चांद भण्डारी उर्फ चन्द्र सिंह निवासी सिरौली , कनालीछीना ।
इन सभी पर बीएनएस की धारा 03(05)/191(3)/324(2)/140(3)/352/351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ।

इलाके में चर्चा का विषय बनी घटना

इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है । लोगों का कहना है कि रात में गाड़ी रोककर मारपीट जैसी वारदातें पुलिस के लिए बड़ी चुनौती हैं । हालांकि पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है ।








पिथौरागढ़ घटना , कनालीछीना मारपीट, पिथौरागढ़ पुलिस कार्रवाई, पिथौरागढ़ दबंगई, सड़क पर हमला पिथौरागढ़, पिथौरागढ़ आज की ताजा खबर


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in