• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

विश्व कल्याण के लिए कुमाऊं में होगा श्रीराम ज्ञान यज्ञ का आयोजन - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-06-07 09:44:36
Share Share Share

विश्व कल्याण के लिए कुमाऊं में होगा श्रीराम ज्ञान यज्ञ का आयोजन


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

कुमाऊं - उत्तर भारत के विश्व प्रसिद्ध माँ वाराही धाम देवीधुरा में 8 जून से 16 जून तक विश्व कल्याण , उत्तराखंड के लोगों की सुख शांति एवं समृद्धि की कामनाओं को लेकर विशाल श्रीराम ज्ञान यज्ञ कथा का भव्य व दिव्य आयोजन किया जा रहा है । इस कथा में कथा वाचन के लिए बनारस से पुराणों के मर्मज्ञ व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज विशेष रूप से यहां आ रहे हैं । कथा का आयोजन सीटू के उपाध्यक्ष कबीना मंत्री का दर्जा प्राप्त राज शेखर जोशी एवं एफसेंटिनल के संस्थापक मोहित जोशी द्वारा किया जा रहा है । इस आयोजन को भव्य व दिव्य बनाने के लिए यहां व्यापक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं । माँ वाराही मंदिर कमेटी के संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया तैयारियों व व्यवस्थाओं को सुदृढ बनाने के लिए यहां पहुंच चुके हैं । 8 जून को कथा से पूर्व यहां महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें पिथौरागढ़ के छोलिया नृत्य का प्रदर्शन भी देखने को मिलेगा । इस आयोजन में माँ वाराही के चार खाम औऱ सात थोक के लोग जुटे हुए हैं । हम आपको बता दें , माँ वाराही के प्रांगण में समय - समय पर विश्व कल्याण की भावना से यज्ञों का आयोजन होता रहता है । यहाँ के लोग किसी भी धार्मिक कार्यक्रम को स्वयं तक सीमित न रखते हुए उसे विश्व कल्याण को समर्पित करते हैं । उत्तर भारत के इस विश्व प्रसिद्ध माँ वाराही प्रांगण में एक बार फिर 8 जून से श्रीराम ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन विश्व कल्याण के लिए होने जा रहा है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in