बड़ी ख़बर : हरक सिंह रावत को बड़ी राहत , सीबीआई से क्लीन चिट
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने खुद को बाजीगर साबित कर दिया है । लंबे समय से जिस मामले ने उनके राजनीतिक करियर पर सवाल खड़े किए थे , उसमें अब उन्हें बड़ी राहत मिल गई है । सीबीआई ने पाखरो रेंज पेड़ कटान और निर्माण मामले में हरक सिंह रावत को क्लीन चिट दे दी है ।पाखरो प्रकरण में नहीं मिले सबूत
वन मंत्री रहते हुए डॉ. हरक सिंह रावत पर आरोप लगे थे कि पाखरो रेंज में अवैध पेड़ कटान और निर्माण कार्य उनकी जानकारी में हुआ । इस पर सीबीआई ने जांच शुरू की थी । लेकिन महीनों चली पड़ताल के बाद सीबीआई को हरक सिंह के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला । अब एजेंसी ने फाइनल क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है ।पहले दिन से ही निर्दोष था - हरक सिंह रावत
सीबीआई से क्लीन चिट मिलने के बाद डॉ. हरक सिंह रावत ने मीडिया से कहा –
मैं पहले दिन से ही कह रहा था कि इस मामले में मेरे खिलाफ कुछ भी साबित नहीं होगा । मैंने मंत्री रहते हुए कोई भी गलत काम नहीं किया । यह सब मुझे राजनीतिक नुकसान पहुंचाने के लिए रचा गया षड्यंत्र था ।ईडी जांच से भी निकलूंगा पाक साफ
हरक सिंह ने आगे कहा कि उनके खिलाफ ईडी (ED) जांच का भी सहारा लिया जा रहा है , लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि उसमें भी वे निर्दोष साबित होंगे । मैंने हमेशा पारदर्शिता से काम किया है । ईडी की जांच में भी सच सामने आएगा और मैं क्लीन चिट लेकर बाहर आऊंगा ।उत्तराखंड की राजनीति में नया मोड़
सीबीआई से राहत मिलने के बाद अब हरक सिंह रावत का राजनीतिक कद एक बार फिर बढ़ सकता है । चुनावी साल में यह खबर प्रदेश की राजनीति में नया मोड़ ला सकती है । विरोधियों के आरोपों को बड़ा झटका मिला है और समर्थकों के बीच हरक की साख और मजबूत हुई है ।
हरक सिंह रावत, हरक सिंह रावत सीबीआई जांच, पाखरो पेड़ कटान मामला, Uttarakhand Politics News, हरक सिंह रावत ED जांच, उत्तराखंड राजनीति ताज़ा खबर, Dehradun Political News
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: