दुष्कर्म : पढ़ाई के बहाने बुलाकर , किशोर के साथ दुष्कर्म
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
हरिद्वार ( Haridwar ) - धर्मनगरी में एक शर्मनाक चौंकाने वाला मामला सामने आया है । यहां , थाना झबरेड़ा क्षेत्र के खाताखेड़ी बड़ी मस्जिद के इमाम और हाफिज नासिर पर एक नाबालिग किशोर के साथ दुष्कर्म करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है ।जब , पिता ने दर्ज कराई शिकायत तो हुआ खुलासा
पीड़ित किशोर के पिता ने थाने में दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा पढ़ाई के दौरान मस्जिद से जुड़े कमरे में गया था । वहीं आरोपी इमाम ने मौका पाकर उसे अंदर बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया । घटना के बाद नाबालिग को धमकी दी गई कि , यदि उसने किसी को बताया तो उसकी जान ले ली जाएगी ।पुलिस की कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार
शिकायत मिलते ही झबरेड़ा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पोक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया । पुलिस ने आरोपी इमाम नासिर को चौबीस घंटे के भीतर दबोच लिया । बताया जा रहा है कि शिकायत दर्ज होने की भनक मिलते ही आरोपी शहर छोड़ने की फिराक में था , लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा । गिरफ्तार आरोपी की पहचान नासिर पुत्र नसीर , निवासी -ल सुल्तानपुर कुन्हारी , थाना - लक्सर , जिला - हरिद्वार के रूप में हुई है । फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और विधिक कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है ।लोगों में आक्रोश , कड़ी कार्यवाही की मांग
धार्मिक स्थल और मदरसे से जुड़े इस संगीन मामले ने स्थानीय लोगों में आक्रोश फैला दिया है , अब लोग कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं । लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि जिन पर बच्चों को शिक्षा और धर्म की सीख देने की जिम्मेदारी होती है , वही ऐसे कुकृत्य में लिप्त पाए जा रहे हैं ।
हरिद्वार दुष्कर्म मामला, झबरेड़ा थाना खबर, इमाम नासिर गिरफ्तार, नाबालिग से रेप, POCSO एक्ट हरिद्वार, मदरसा रेप केस, हरिद्वार क्राइम न्यूज़, इमाम पर दुष्कर्म का आरोप, Haridwar Crime News, Jhbaraida News
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: