• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा : बुलेट सवार नवविवाहित दंपति को मारी टक्कर , पति की मौत - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-08-22 11:26:59
Share Share Share

दर्दनाक हादसा : बुलेट सवार नवविवाहित दंपति को मारी टक्कर , पति की मौत


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

हरिद्वार ( Haridwar ) - जिले के रुड़की क्षेत्र से दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है । यहां , झबरेड़ा में तेज रफ्तार छोटे डीसीएम वाहन ने बुलेट सवार नवविवाहित दंपति को जोरदार टक्कर मार दी । हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है ।

झबरेड़ा में नवविवाहित दंपति सड़क हादसे का शिकार

जानकारी के मुताबिक , जयकिशन (29) अपनी पत्नी के साथ बुलेट से झबरेड़ा की ओर जा रहे थे । जैसे ही दंपति साबतवाली गेट के पास पहुंचे , तभी तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी । हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए ।

पति की मौके पर मौत , पत्नी की हालत गंभीर

राहगीरों की सूचना पर झबरेड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की ले जाया गया । जहां डॉक्टरों ने जयकिशन को मृत घोषित कर दिया । वहीं , उसकी पत्नी की हालत नाजुक होने पर उन्हें करौंदी आरोग्यम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है ।

शादी को सिर्फ एक महीना हुआ था पूरा

परिजनों के मुताबिक , जयकिशन की शादी 11 जुलाई को ही हुई थी । परिवार की खुशियां अभी पूरी तरह से बसी भी नहीं थीं कि यह दर्दनाक हादसा हो गया । हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल में रिश्तेदारों और परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे परिवार में मातम पसर गया ।

हादसे के बाद फरार हुआ आरोपी डीसीएम चालक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार , हादसे के बाद आरोपी डीसीएम चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया । पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन और चालक की तलाश में जुटी है । अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।








हरिद्वार सड़क हादसा
रुड़की एक्सीडेंट न्यूज़
झबरेड़ा बुलेट हादसा
नवविवाहित दंपति एक्सीडेंट
रुड़की हादसा आज की खबर
हरिद्वार ताज़ा समाचार


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in