कुमाऊं में दरिंदगी : नाबालिग से शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले के शांत पहाड़ों के बीच स्थित थल क्षेत्र से ऐसी खबर आ रही है , जिसने पूरे कुमाऊं को हिला दिया है । गाँव की एक मासूम बच्ची के साथ गाँव के ही युवक राजन राम पुत्र कल्याण राम , निवासी - पाँखू ( थल ) ने दरिंदगी की । पीड़िता की माँ ने रोते हुए थल थाने में तहरीर दी और आरोप लगाया कि आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ जबरन शारीरिक शोषण किया ।तहरीर के आधार पर पोक्सो और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही थाना थल पुलिस सक्रिय हुई । धारा 65(1) बीएनएस व 5/6 पोक्सो अधिनियम में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव ने मामले को गंभीर मानते हुए तुरंत गिरफ्तारी के आदेश दिए ।गाँव में गुस्सा , आरोपी की तलाश में दबिश
जैसे ही यह खबर फैली , थल और आसपास के गाँवों में गुस्से की लहर दौड़ गई । लोग आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी सजा देने की मांग करने लगे ।
सीओ डीडीहाट श्री के.एस. रावत की देखरेख में थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह रावत ने टीम गठित की । अपर उपनिरीक्षक विनोद भट्ट , हेड कांस्टेबल शंकर देवड़ी और कांस्टेबल चालक जगदीश मारकोना की टीम ने 21 अगस्त 2025 को ही दबिश देकर आरोपी राजन राम को उसके घर से दबोच लिया ।जेल भेजा गया हैवान , अब गांव में राहत
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया , जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया । गाँव के लोगों का कहना है कि ऐसे दरिंदों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए । इलाके में अब भी दहशत और आक्रोश का माहौल है ।
पिथौरागढ़ रेप केस, थल पिथौरागढ़ समाचार, कुमाऊं क्राइम न्यूज़, नाबालिग से शोषण पिथौरागढ़, Pithoragarh POCSO Case, Uttarakhand Crime News, पिथौरागढ़ पुलिस कार्रवाई, थल क्षेत्र रेप केस, पिथौरागढ़ गाँवों में आक्रोश
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: