फौजी बनकर युवक के साथ होटल में बिताई रात , फिर ऐसा किया कि सीधे पहुंच गया जेल
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चमोली ( Chamoli ) - कहते हैं अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो , पुलिस की पैनी नजर से बच नहीं सकता । चमोली जिले की कर्णप्रयाग पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर यह बात एक बार फिर साबित कर दी है ।फौजी बनकर दिया दोस्ती का झांसा
19 अगस्त 2025 को ग्राम कोली निवासी शुभम नेगी केदारनाथ से नौकरी कर लौट रहे थे । रास्ते में उनकी मुलाकात एक युवक से हुई जिसने खुद का नाम अंशुल और खुद को फौजी बताया । दोनों साथ में कर्णप्रयाग पहुंचे और हिमालय लॉज में रात बिताई । इसी दौरान शुभम ने 32 हजार का नया Realme 14 Pro Plus मोबाइल खरीदा । लेकिन सुबह होते ही कथित फौजी ने दोस्ती का नाजायज फायदा उठाया । उसने मोबाइल और ₹10,000 नगदी उड़ाकर कमरे के बाहर से कुंडी लगा दी और फरार हो गया ।CCTV ने खोली पोल , पुलिस ने किया गिरफ्तार
शिकायत मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राकेश चन्द्र भट्ट ने विशेष टीम गठित की । पुलिस ने कर्णप्रयाग बाजार के 20 से अधिक CCTV कैमरे खंगाले और आरोपी की तस्वीर हाथ लगी । तभी सूचना मिली कि कोई युवक चोरी का नया मोबाइल बेचने की फिराक में है । सक्रिय हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 20 अगस्त को घोलतीर शिवानंदी के पास आरोपी को दबोच लिया ।बरामदगी और आरोपी की पहचान
पुलिस ने आरोपी से बरामद किया 01 मोबाइल फोन Realme 14 Pro Plus (कीमत ₹32,000) व ₹9,500 नगद बरामद किए । गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमांशु नेगी उर्फ अंशुल ( 22 वर्ष ) , निवासी - ग्राम बणद्वारा , थाना गोपेश्वर के रूप में हुई ।पहले भी जेल की हवा खा चुका है अंशुल
आरोपी कोई नया खिलाड़ी नहीं बल्कि शातिर किस्म का अपराधी निकला । उस पर पहले से संगीन मामले दर्ज हैं । कर्णप्रयाग पुलिस ने अपनी सतर्कता और फुर्ती से महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़ित को न्याय दिलाया । आरोपी को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट कर्णप्रयाग के समक्ष पेश किया गया ।
कर्णप्रयाग पुलिस, चमोली क्राइम न्यूज, Realme 14 Pro Plus चोरी, फौजी बनकर ठगी, उत्तराखंड अपराध समाचार, कर्णप्रयाग चोरी का खुलासा, हिमांशु नेगी चोर
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: