• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

युवक को हवाबाज़ी पड़ी महंगी ! खुद को वीआईपी दिखाने के चक्कर में कट गया चालान - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-08-22 20:08:39
Share Share Share

युवक को हवाबाज़ी पड़ी महंगी ! खुद को वीआईपी दिखाने के चक्कर में कट गया चालान


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चमोली ( Chamoli ) - कहते हैं – नाच न जाने आँगन टेढ़ा , कुछ ऐसा ही हाल हो गया चमोली जिले के एक युवक का । ख़ुद को वीआईपी दिखाने के चक्कर में हूटर बजाकर सड़क पर रौब झाड़ना उसे भारी पड़ गया ।

हूटर वाली स्कॉर्पियो पकड़ी गई

गोपेश्वर नगर में धीरज सिंह खत्री पुत्र महिपाल सिंह , निवासी - ग्राम खैनुरी भीमतल्ला , थाना - चमोली , अपनी स्कॉर्पियो (UK 07 FF 4447) में हूटर लगाकर फिल्मी अंदाज़ में घूम रहा था । लेकिन पुलिस उस पर बाज़ की तरह नजर पड़ गई । थाना गोपेश्वर पुलिस ने दबिश देकर गाड़ी पकड़ ली ।

पुलिस ने दिखाया सख़्त तेवर

पुलिस ने मौके पर ही गाड़ी से हूटर उतरवाया और चालान काटते हुए यह साफ़ कर दिया कि नियम-कानून सबके लिए बराबर हैं । इस पूरी हवाबाजी पर एक कहावत फिट बैठती है , भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़ के देता है , और जब लेता है तो झोला फाड़ के लेता है । युवक की शान-ओ-शौकत पलभर में धरी की धरी रह गई । हूटर तो गया ही , साथ में चालान ने जेब भी हल्की कर दी ।

चमोली पुलिस का सख्त संदेश

नियम तोड़ोगे , तो बख्शा नहीं जाएगा ! पुलिस ने साफ कहा है कि हवाबाज़ी और रौबदारी दिखाने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी ।






चमोली पुलिस, गोपेश्वर, स्कॉर्पियो हूटर चालान, चमोली न्यूज, Uttarakhand Police Action, Chamoli News, हूटर लगी गाड़ी चालान, उत्तराखंड समाचार


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in