हरिद्वार: कलयुगी फूफा ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
हरिद्वार ( Haridwar ) - उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है । यहां एक कलयुगी फूफा ने अपनी सगी नाबालिग भांजी को हवस का शिकार बना डाला । पीड़िता के माता-पिता की मृत्यु के बाद वह पिछले कुछ माह से आरोपी फूफा के पास रह रही थी । इसी दौरान आरोपी ने लगातार 5–6 माह तक उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी ।थाना कलियर में दर्ज हुआ मुकदमा
बीते रोज थाना कलियर पुलिस को शिकायत मिली , जिसके आधार पर आरोपी नीटू पुत्र सुरेन्द्र (उम्र 30 वर्ष) , निवासी - ग्राम इमलीखेड़ा , थाना कलियर , जनपद हरिद्वार के खिलाफ केस दर्ज किया गया । पीड़िता ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी उसे धमकाता और डराता था ।एसएसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए । थाना कलियर पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और सुरागरसी के आधार पर दबिश दी और आरोपी को महज़ 24 घंटे के भीतर हज हाउस, पिरान कलियर से गिरफ्तार कर लिया ।पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज
हरिद्वार पुलिस ने आरोपी फूफा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है । फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है ।
हरिद्वार क्राइम न्यूज, कलियर थाना समाचार, फूफा भांजी मामला, नाबालिग से दुष्कर्म हरिद्वार, POCSO एक्ट हरिद्वार, पिरान कलियर हज हाउस गिरफ्तारी, Uttarakhand crime news, Haridwar police action, minor rape case Haridwar
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: