• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

470 ग्राम चरस संग तस्कर दबोचा , पूरी ख़बर पढ़ें - उत्तराखंड हिंदी समाचार पर - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-08-25 00:07:45
Share Share Share

470 ग्राम चरस संग तस्कर दबोचा , पूरी ख़बर पढ़ें - उत्तराखंड हिंदी समाचार पर


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत पिथौरागढ़ पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर कड़ा प्रहार किया है । बीती रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक चरस तस्कर को धर दबोचा । आरोपी के पास से 470 ग्राम चरस बरामद हुई है ।

चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने भागने की कोशिश , पुलिस ने दबोचा

कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस टीम ऐचोली-बड़ावे रोड पर चेकिंग कर रही थी । इसी बीच बड़ावे की ओर से आती एक बाइक को रोकने का इशारा किया गया । बाइक सवार घबराकर भागने की कोशिश करने लगा , जिससे पुलिस का शक और गहरा गया । तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 470 ग्राम अवैध चरस मिली ।

आरोपी की पहचान और बरामदगी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल कुमार पुत्र शंकर राम , निवासी दुर्गानगर बड़ावे के रूप में हुई है । पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया । बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 लाख रुपये आंकी गई है ।

एसपी रेखा यादव के निर्देश पर सख्त कार्रवाई

एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव ने जिले में चल रहे नशा विरोधी अभियान को तेज़ करने के निर्देश दिए थे । उनके आदेशों पर सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी और कोतवाली प्रभारी ललित मोहन जोशी की टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी ।

एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज , मोटरसाइकिल सीज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है । साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है । आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

पुलिस टीम ये लोग रहे शामिल

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक कमलेश जोशी ( चौकी प्रभारी ऐचोली ) , हेड कॉन्स्टेबल छत्तर सिंह और कॉन्स्टेबल महेन्द्र डंगवाल शामिल रहे ।







पिथौरागढ़ पुलिस, Uttarakhand Drugs News, ड्रग फ्री देवभूमि अभियान, पिथौरागढ़ चरस बरामदगी, पिथौरागढ़ एनडीपीएस एक्ट, पिथौरागढ़ चरस तस्कर गिरफ्तार, Uttarakhand Crime News, नशामुक्त उत्तराखंड मिशन, उत्तराखंड हिंदी समाचार, www.uttarakhandhindisamachar.com


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in