• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Tuesday, 13-October-2026

Home आस्था / आध्यात्म

दुधौरी में माँ भगवती महोत्सव की तैयारी शुरू , नई कार्यकारिणी गठित - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-08-25 10:27:12
Share Share Share

दुधौरी में माँ भगवती महोत्सव की तैयारी शुरू , नई कार्यकारिणी गठित


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत ( Champawat ) - जिले के जनमिनल केंद्र दुधौरी में 01 अक्टूबर को होने वाले माँ भगवती महोत्सव की तैयारियाँ जोर-शोर से शुरू हो गई हैं । रविवार को महोत्सव को सफल बनाने के लिए एक अहम बैठक आयोजित हुई , जिसमें दुधौरी के साथ-साथ हियुला , बिलासपुर , मस्सान और भनोली गाँवों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।

बैठक में उत्साह और ऊर्जा , नई कार्यकारिणी बनी

Advertisement
बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य दिवान सिंह बिष्ट ने की । इस दौरान मेलाध्यक्ष अशोक सिंह ने अपने कार्यकाल की अवधि पूरी होने के बाद समिति को भंग करने की घोषणा की । इसके तुरंत बाद नई कार्यकारिणी का गठन हुआ ।

सर्वसम्मति से चुनी गई टीम

Advertisement
नई कार्यकारिणी के गठन में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से भरोसा जताया । नरेंद्र सिंह नेगी को अध्यक्ष चुना गया , जबकि अनिल बिष्ट , अनिल नेगी और निर्मल बिष्ट उपाध्यक्ष बने । गंगा सिंह बिष्ट को व्यवस्थापक , नारायण सिंह बिष्ट को सचिव और नीरज बिष्ट को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई ।

महोत्सव में होगा उत्सव का माहौल

Advertisement
बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि इस बार महोत्सव को भव्य रूप दिया जाएगा । माँ भगवती महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं , बल्कि लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जोड़ने वाला पर्व है । इसमें क्षेत्रीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर धार्मिक अनुष्ठानों तक हर पहलू को शामिल किया जाएगा ।

ग्रामीणों की जबरदस्त भागीदारी

Advertisement
इस मौके पर भरत राम आर्या , वीरू बिष्ट , मुकेश गिरी , अम्बादत्त भट्ट , कुंदन राम आर्या , राम सिंह , पुष्कर सिंह , रमेश सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे । ग्रामीणों में इस महोत्सव को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा है ।

Advertisement








माँ भगवती महोत्सव दुधौरी, चम्पावत भगवती महोत्सव, दुधौरी महोत्सव 2025, चम्पावत धार्मिक आयोजन, दुधौरी नई कार्यकारिणी, माँ भगवती चम्पावत, दुधौरी सांस्कृतिक कार्यक्रम , उत्तराखंड हिंदी समाचार


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
Ad
Ad

Other Related posts

    पूर्णागिरि मंदिर समिति चुनाव : 3 बार अध्यक्ष रहे किशन तिवारी फिर मैदान में , सामने 3 और दावेदार ,

    बदरीनाथ पहुंचे CM धामी ! मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा , कथा महोत्सव में संतों का किया अभिनंदन ,

    वीडियो : श्रीराम कथा के शुभारंभ के दौरान विधायक ने किया कथा मंच का उद्घाटन ,

    बग्वाल वीडियो : बग्वाल की कहानी , सिर्फ पत्थरों की बारिश तक खत्म नहीं होती...असल कहानी इसके बाद हुई शुरू ,

    बग्वाल : उम्र 96 हुई , पीढ़ियां बदल गईं...लेकिन बग्वाल की आस्था नहीं बदली ! त्रिलोक सिंह बिष्ट बोले - आस्था उम्र नहीं देखती ,

    वीडियो : बग्वाल युद्ध नहीं , सदियों पुरानी परंपरा का जीवंत निर्वहन ,

    आस्था : देवीधुरा में 28 अगस्त को गूंजेगा बग्वाल का रणघोष , 23 अगस्त को मंत्री राम सिंह कैड़ा करेंगे ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ ,

    चम्पावत : देवीधुरा में फिर गूंजेगा मैय्या का जयकारा , 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगी ऐतिहासिक बग्वाल ,

    आस्था : वीकेंड पर फटकशिला मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ , राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची शिव महापुराण कथा सुनने ,

    चम्पावत : फटकशिला में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in